20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा ने वॉन्टेड लिस्ट से अचानक हटाया इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम,...

कनाडा ने वॉन्टेड लिस्ट से अचानक हटाया इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम, भारत से है कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा ने अचानक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम अपनी वॉन्टेड लिस्ट से हटा दिया है. वह इस वक्त उत्तरी अमेरिका सक्रिय है. यह दावा कनाडा से वापस बुलाए गए भारत के दूत संजय वर्मा ने किया है. उनका दावा है कि भारत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम कनाडाई अधिकारियों के साथ साझा किए थे, जिन्हें वहां वांछित सूची में डाल दिया गया था. लेकिन अब अचानक गोल्ड़ी का नाम वॉन्टेड लिस्ट से हटा दिया गया.

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या गलत थी और पूरी जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि निज्जर हमारे लिए एक आतंकवादी था, लेकिन किसी भी लोकतंत्र, कानून के शासन वाले देश के लिए जो कुछ भी न्यायेतर है, वह गलत है.

राजनयिक ने कहा कि गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था. हमारे अनुरोध पर उसे वांछित सूची में डाल दिया गया था. अचानक वह वांछित सूची से गायब हो गया. मैं इससे क्या मतलब निकालूं? या तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है या वह अब वांछित नहीं है.

माना जाता है कि बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद वह चर्चा में आया था. हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि दोनों अब अलग-अलग गिरोह चला रहे थे. संजय वर्मा ने कहा कि भारत ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के नाम रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के साथ साझा किए थे.

कौन है गोल्डी बराड़?
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था. गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. अपराध की दुनिया में गोल्डी की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई. इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था. इसके बाद गोल्डी ने गुरलाल पहलवान की हत्या करा दी. फिर गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या करवा दी थी. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है. बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है.

A+ कैटगरी का गैंगस्टर है गोल्डी बराड़
इस हत्याकांड के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है. गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...