18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमले के बाद इजरायल-ईरान में बयानबाजी तेज, जानें- एयरस्ट्राइक पर अमेरिका समेत...

हमले के बाद इजरायल-ईरान में बयानबाजी तेज, जानें- एयरस्ट्राइक पर अमेरिका समेत दूसरे देशों का क्या रुख

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल ने ईरान के 1 अक्टूबर के हमले के बाद इसका जवाब दिया है. करीब 26 दिनों से जो आशंका बनी हुई थी वो आखिर सच हुई. इस बार इजरायल ने सिर्फ ईरान को निशाना बनाने की जगह इराक और सीरिया पर भी बम बरसाए हैं. इराक और ईरान के साथ-साथ इजरायल ने भी फिलहाल अपना एयर स्पेस यात्री फ्लाइट्स के लिए बंद कर कर दिया है. इजरायल के हमले को लेकर ईरान की ओर से पहला आधिकारिक बयान आया है. ईरान एयर डिफेंस ने माना है कि इजरायल ने तेहरान, कुजेस्तान और इलम प्रांत में कुछ मिलिट्री ठिकानों के हिस्से को टारगेट किया है.

जानकारी के मुताबिक इजरायल ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला बोला है. इजरायल का दूसरा और तीसरा टारगेट मिसाइल और ड्रोन के बेस के साथ साथ प्रोडक्शन साइट रहे. ईरान की प्रतिक्रिया उस हमले के जवाब में आई है जो इजरायल ने आधी रात को किया. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में रॉकेट और बम बरसाए हैं. इजरायल के 100 जंगी जहाज ईरान के एयरस्पेस में घुस गए और बडा हमला किया. इजरायल की सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान के अलावा सीरिया और इराक को भी निशाना बनाया गया है.

इजरायल ने इस हमले का लिया बदला
ईरान ने इजरायल के शहरों पर 1 और 2 अक्टूबर की दरमियानी रात को एक के बाद एक कुल मिलाकर 180 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी थीं. इजरायल के आसमान पर इन मिसाइलों का हमला डरावना दिख रहा था. ये हमला बिना उकसावे के हुआ था. ईरान ने इजरायल पर इस साल दो बड़े हमले किए. पहला हमला अप्रैल में हुआ था जब 130 मिसाइलें दागी गई थीं. दूसरा हमला अक्टूबर में हुआ था जब 180 मिसाइलें दागी गईं. और यही दो हमले ईरान को अब भारी पड़ रहे हैं. दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी तेज है.

हमले के बाद इजरायल-ईरान में बयानबाजी तेज है. इजरायली सेना ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अब ईरान कोई प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता है तो हम हर तरह से तैयार हैं. वहीं ईरान के सांसद अहमद अज्जाम ने कहा कि हमारे पास आत्मरक्षा के सारे अधिकार हैं. इस बीच एयरस्ट्राइक पर अमेरिका समेत दूसरे देशों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. इजरायली मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिका ने भी ईरान को पलटवार न करने के लिए कहा है.

अमेरिका और ब्रिटेन की ईरान को सलाह
वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि प्रतिक्रिया आनुपातिक थी. हमने ईरान को संदेश भेजा कि अगर वह जवाब देता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे. ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायल के हमले लक्षित और आनुपातिक प्रतीत होते हैं. अब उनके बीच गोलीबारी का अंत हो जाना चाहिए. वहीं ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर ने इरान को आगाह किया है कि पलटवार करने से बचें और बदले का खयाल दिमाग से निकालें.

मुस्लिम देशों की क्या रही प्रतिक्रिया?
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा हमले की निंदा की है. उसने कहा कि अरब ईरान को निशाना बनाने वाले इजरायली सैन्य हमले की निंदा करता है. यह ईरानी संप्रभुता का उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. वहीं मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया. बयान में कहा गया, ‘मलेशिया शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और हिंसा के चक्र को समाप्त करने का आह्वान करता है. मध्य पूर्व के देशों पर इजरायल के लगातार हमले इस क्षेत्र को व्यापक युद्ध के कगार पर ला रहे हैं.’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...