10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय‘हमें लेकर गलतफहमी में है इजरायल’, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

‘हमें लेकर गलतफहमी में है इजरायल’, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई का बयान

Published on

नई दिल्ली

ईरान और इजरायल ताजा विवाद के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘यहूदी (इजरायल) ईरान को लेकर गलत अनुमान लगा रहे हैं। वह ईरान के संकल्प को सही से समझ नहीं पाए हैं, उन्हें यह बात समझनी होगी।’ इजरायल ने 26 नवंबर की मध्य रात में ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिसमें ईरान के चार सैनिकों की मौत हो गई थी। दुनियाभर के अलग-अलग देशों ने इन हमलों के बाद दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अयातुल्ला अली खामनेई ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक इजरायली हमले के बाद ऐसा पहली बार है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई का बयान सामने आया है। अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि अब ईरानी अधिकारियों को यह तय करना चाहिए कि ईरान की शक्ति को इजरायल के हमले के बाद कैसे उपयोग में लेना है और किस तरह इसका जवाब देना है।

‘हमें बचाव का अधिकार है’
इजरायली हमले के बाद अमेरिका ने कहा है कि ईरान अब इस हमले का जवाब ना दे, इससे स्थिति और ज़्यादा बिगड़ सकती है। हालांकि ईरान का कहना है कि वह अपने लोगों और देश का बचाव करेगा और इसका उसे पूरा अधिकार है। फिलहाल ईरान ने जवाबी कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का एक ज़बरदस्त उल्लंघन मानता है। ईरान की ओर से कहा गया कि हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और क्षेत्र के सभी देशों से शांति की उम्मीद करते हैं। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा की है और आगे तनाव बढ़ने से रोकने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...