7.7 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedPM Modi ने Ratan Tata को किया याद, बोले- 'अगर आज वो...

PM Modi ने Ratan Tata को किया याद, बोले- ‘अगर आज वो हमारे बीच होते तो…’

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वड़ोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स (TATA Aircraft Complex) का उद्घाटन किया. इस कॉम्प्लेक्स में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनेंगे. स्पेन और भारत के बीच 56 विमान बनाने का समझौता हुआ है. इस मौके पर पीएम मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा (Ratan Tata) को याद किया. उन्होंने कहा कि आज अगर वो हमारे साथ होते, तो उन्हें बहुत खुशी होती.

‘रतन टाटा जहां भी होंगे, उन्हें खुशी होगी…’
PM Modi ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि, ‘हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटा जी ( Ratan Tata) को खो दिया. अगर वो आज हमारे बीच होते, तो उन्हें बेहद खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, उन्हें जरूर खुशी होगी.’ प्रधानमंत्री ने इस मौके पर संबोधित करते हुए आगे कहा कि यह सी-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है.

पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जब मैं गुजरात का सीएम (Gujarat Cm) था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए एक फैक्ट्री लगाने का फैसला किया गया था. फैक्ट्री को रिकॉर्ड समय में प्रोडक्शन के लिए तैयार भी कर दिया गया था और आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच को दूसरे देशों में निर्यात कर रहे हैं. PM Modi ने भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री (TATA Aircraft Complex) में बने विमान भी दूसरे देशों में निर्यात किए जाएंगे.

86 साल की उम्र में हुआ था रतन टाटा का निधन
घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक से लेकर हवाई जहाज तक कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा का निधन बीते 9 अक्टूबर को हो गया था. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार रहे रतन टाटा भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित शख्सियत थे. रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे, (अब मुंबई) में हुआ था.

56 विमानों के लिए किया गया करार
स्पेन और भारत के बीच 56 विमान बनाने का समझौता हुआ है. पहले 16 विमान स्पेन में बनेंगे. जबकि बाकी के 40 विमानों को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) बनाएगी. देश में पहली बार एक निजी कंपनी मिलिट्री के लिए प्लेन मैन्युफैक्चरिंग करेगी. यहां बता दें कि Tata Aircraft Complex देश की पहली निजी फाइलन असेंबली लाइन है, जो मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाएगी. भारतीय वायुसेना के लिए ट्रांसपोर्ट विमान बेहद जरूरी हैं. ताकि सैनिकों, हथियारों, ईंधन और हार्डवेयर को एक जगह से दूसरी जगह पहुचा सकें. इसमें C295 कम वजन के ट्रांसपोर्टेशन में मदद करेगा.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...