9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबाप रे! दुलर्भ प्रजाति के काले हिरण भी हो गए खूंखार, हमीरपुर...

बाप रे! दुलर्भ प्रजाति के काले हिरण भी हो गए खूंखार, हमीरपुर में किसान की जांघ के आर-पार कर दी सींग

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लकड़बग्घे और सियार के बाद अब दुलर्भ प्रजाति के काले हिरण भी खूंखार बन गए है। खेतों में काम करने गए एक किसान को देख काले रंग के हिरन ने हमला बोल दिया। खेतों में ही दौड़ाकर सींग मार-मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर किसान की जान बच सकी।

सूचना पाते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद खूंखार हिरण को कब्जे में लिया। हिरण के हमले में घायल किसान को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। काले हिरण के हमला करने से गांव के लोगों में दहशत मची हुई है। निवादा गांव में आज किसान छोटेलाल प्रजापति खेत में काम करने गया था। तभी अचानक दुर्लभ प्रजाति के काले रंग के हिरण ने उन्हें दौड़ा लिया।

वन विभाग ने हिरण को पकड़ा
खेत में ही हिरण ने किसान की जांघ में सींग घुसेड़ दी, जिससे किसान लहूलुहान हो गया। हिरण से बचने के लिए उसने शोर मचाया, जिस पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसान की जान बच सकी। हिरण के हमले की जानकारी वन विभाग को दी गई। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काले रंग के हिरण को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

वन विभाग के दरोगा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ये हिरण बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का है, जो चारा चरने के लिए यहां आ गया था। फिलहाल हिरण के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं घायल किसान को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है, उसकी जांघ में गहरी चोट आई। किसान ने बताया कि हिरण ने पीछे से उस पर अचानक हमला किया था।

खतरा भांपने पर हिरण ने किया हमला
हमीरपुर वन विभाग के डीएफओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि काले रंग का हिरण दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में आता है। इनकी संख्या बिंवार रेंज के कुन्हेंटा गांव के जंगल में काफी है। बताया कि वैसे तो ये हिरण बहुत ही साधारण और शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन उन्हें अपनी जान पर खतरा होने पर ये अक्रामक हो जाते हैं। बताया कि बिंवार क्षेत्र के निवादा गांव में हिरण ने किसान पर पीछे से हमला किया था, जिससे वह घायल हो गया है। हिरण को कुन्हेटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

सियार के हमले में घायल महिला की मौत
सिसोलर निवासी सरवन 26 सितंबर की दोपहर महिलाओं के साथ खेत में तिल की फसल काटने गई थी। तभी सियार ने पीछे से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, उसे इलाज के लिए मौदहा सीएचसी भेजा गया था। हालांकि हालत में सुधार न होने पर उसे 24 अक्टूबर को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मूलचंद्र ने बताया है कि सदर अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। पैसों का इंतजाम करने के लिए वह अपनी पत्नी को लेकर हमीरपुर से गांव आया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...