4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने रूसी न्यूक्लियर फोर्स को दिया युद्धाभ्यास का आदेश, खुद सिचुएशन...

पुतिन ने रूसी न्यूक्लियर फोर्स को दिया युद्धाभ्यास का आदेश, खुद सिचुएशन रूम से कर रहे निगरानी

Published on

मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के न्यूक्लियर डेटरेंस फोर्स को युद्धाभ्यास का आदेश दिया है। उन्होंने क्रेमलिन के सिचुएशन रूम में बैठकर इस अभ्यास की निगरानी भी की। पुतिन ने अभ्यास से पहले कहा, “आज, हम स्ट्रैटजिक डेटरेंस फोर्स का एक और अभ्यास कर रहे हैं। हम बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के व्यावहारिक प्रक्षेपण सहित परमाणु हथियारों के उपयोग और उनकी कार्यकुशलता का भी परीक्षण करेंगे।” पुतिन ने जोर देकर कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतिम उपाय के रूप में ही किया जाएग। उन्होंने कहा कि यह रूस के सैन्य सिद्धांत का एक मूलभूत हिस्सा है।

न्यूक्लियर ट्रायड को बताया सुरक्षा की गारंटी
पुतिन ने कहा कि “न्यूक्लियर ट्रायड” रूस की संप्रभुता और सुरक्षा का एक विश्वसनीय गारंटर बना हुआ है, जो रणनीतिक निवारक उद्देश्यों को सक्षम बनाता है और दुनिया भर में परमाणु समता और शक्ति संतुलन बनाए रखता है। न्यूक्लियर ट्रायड जल-थल-नभ से परमाणु हमला करने की क्षमता से संबंधित है। रूसी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा, “हम एक नई हथियारों की दौड़ में शामिल होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।” “हालांकि, हम अपने परमाणु बलों को आवश्यक पर्याप्तता के स्तर पर बनाए रखेंगे।”

परमाणु शक्ति को मजबूत करने का ऐलान
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस उन बलों के सभी घटकों को बढ़ाना जारी रखेगा, जिसकी आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। स्टेट आर्मामेंट प्रोग्राम के अनुसार, स्ट्रैटजिक मिसाइल फोर्स (आरवीएसएन) धीरे-धीरे उच्च सटीकता, कम प्रक्षेपण तैयारी समय और मिसाइल रक्षा प्रणालियों पर काबू पाने के लिए बढ़ी हुई क्षमताओं के साथ नई स्थिर और मोबाइल मिसाइल प्रणालियों में परिवर्तित हो जाएगा।

रूस परमाणु पनडुब्बियों और बमवर्षकों को कर रहा अपग्रेड
पुतिन ने कहा कि नौसेना के बेड़े को नवीनतम परमाणु पनडुब्बियों के साथ अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा रूसी वायु सेना के रणनीतिक लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। रूस के पास दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। वह सैन्य शक्ति के मामले में भी अमेरिका को टक्कर देने वाला एकमात्र देश है। रूस के पास रेडी टू फायर मोड में करीब 5000 परमाणु मिसाइलें हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...