4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा का एक और भड़काऊ कदम, भारत को चीन-नॉर्थ कोरिया वाली इस...

कनाडा का एक और भड़काऊ कदम, भारत को चीन-नॉर्थ कोरिया वाली इस लिस्ट में डाला

Published on

ओट्टावा

कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने आधिकारिक दस्तावेज में पहली बार भारत को ‘दुश्मन देश’ की सूची में डाला है। कनाडा के लिए राष्ट्रीय साइबर खतरा आकलन 2025-26 की रिपोर्ट में भारत का नाम खतरे वाले देशों में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट को कनाडा के साइबर सुरक्षा केंद्र ने जारी किया है। भारत को चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ ‘राज्य के विरोधी’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसमें भारत को कनाडा का विरोधी देश कहा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘हमारा आकलन है कि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर खतरा पैदा करने वाले लोग जासूसी के उद्देश्य से कनाडा सरकार के नेटवर्क के खिलाफ साइबर खतरा गतिविधि संचालित कर सकते हैं।’ इसमें आगे कहा गया है कि कनाडा और भारत के बीच आधिकारिक द्विपक्षीय संबंधों के कारण कनाडा के खिलाफ भारत सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर खतरा गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा।’

भारत पर आधुनिक साइबर कार्यक्रम का आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का नेतृत्व ‘लगभग निश्चित रूप से घरेलू साइबर क्षमताओं के साथ एक आधुनिक साइबर कार्यक्रम बनाने की इच्छा रखता है’ और ‘बहुत संभव है कि वह अपने साइबर कार्यक्रम का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा अनिवार्यताओं को बढ़ाने के लिए करे, जिसमें जासूसी, आतंकवाद का मुकाबला करना, भारत व भारत सरकार के खिलाफ अपनी वैश्विक स्थिति और काउंटर नैरेटिव को बढ़ावा देने के प्रयास शामिल हैं।’

भारत के खिलाफ नया हमला
यह ट्रूडो सरकार का भारत के खिलाफ नया हमला है। इसके पहले अक्तूबर में कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के माले में पर्सन ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया था, जिसके बाद भारत ने वर्मा समेत छह राजनयिकों को वापस बुला लिया था। इसके साथ ही नई दिल्ली ने छह कनाडाई राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका बताया था और इसे जस्टिन ट्रूड की घरेलू वोट बैंक को खुश करने के लिए उठाया गया कदम कहा था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...