11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यटीना डाबी के गढ़ में SDM ने छुए मंत्री के पैर, लॉटरी...

टीना डाबी के गढ़ में SDM ने छुए मंत्री के पैर, लॉटरी वाले वीडियो के बाद फिर चर्चा में आए बद्रीनारायण

Published on

बाड़मेर

राजस्थान में बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी के जिले में एक एसडीएम फिर से विवादों में आ गए। यह है सेड़वा के एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई जो अक्सर विवादों में रहते हैं। उनका एक वीडियो फिर से सामने आया है, जो काफी चर्चा में है। इस बार एसडीएम बद्रीनारायण ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भजन लाल सरकार के मंत्री के के बिश्नोई के पैर छू लिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसडीएम ने छू लिए मंत्री के पैर
दरअसल, बाड़मेर में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटने का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई को बेहतर काम करने के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण मंच पर पहुंचे, जहां उन्हें मंत्री के के बिश्नोई ने प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान एसडीएम ने मंत्री के पैर छू लिए। उस समय मंच पर बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी भी मौजूद थीं। एसडीएम के मंत्री के पैर छूने का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

लाॅटरी निकालते समय चर्चा में आए थे एसडीएम
इससे पहले गत दिनों बाड़मेर में एसडीएम की हंसी-ठिठोली का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दीपावली पर लगने वाली पटाखे की दुकानों के लिए लॉटरी निकालते समय चौहटन के एसडीएम बद्रीनारायण की हरकत को देखकर लोग भी हैरान हो गए थे। इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने एसडीएम को जमकर ट्रोल किया। वीडियो में लॉटरी निकालने के बाद एसडीएम खुशी के मारे इस तरह उछल पड़े कि, वहां मौजूद सभी अधिकारी भी हैरान रह गए। इस दौरान एसडीएम लॉटरी निकालने के बाद महिला अधिकारी के कंधे पर पंच मारते हुए खुशी व्यक्त की। इस पर लोगों ने सोशल मिडिया पर लिखा कि ‘एसडीएम ऐसे उछल रहे हैं, जैसे इन्हीं की लॉटरी लग गई हो।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...