4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगल ग्रह पर दिखा सूर्य ग्रहण का हैरतअंगेज नजारा, जैसे कोई आंख...

मंगल ग्रह पर दिखा सूर्य ग्रहण का हैरतअंगेज नजारा, जैसे कोई आंख देख रही हो, नासा के रोवर ने बनाया वीडियो

Published on

वॉशिंगटन

सौरमंडल में पृथ्वी का सबसे करीबी मंगल ग्रह में खगोलविदों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस ग्रह पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए कई मिशन भेजे हैं। वर्तमान में नासा का पर्सिवरेंस रोवर इस लाल ग्रह की चट्टानी सतह पर घूमकर आंकड़े जुटा रहा है। इस दौरान इसने लाल ग्रह पर सूर्य ग्रहण का वीडियो रिकॉर्ड किया है। जब मंगल का चंद्रमा फोबोस सूर्य के सामने से गुजरा, तो ऐसा लगा जैसे कार्टून पर नजर आने वाली गुगली आंखें हों और वह ग्रह पर नजर रख रही हों।

वीडियो में आलू के आकार का मंगल ग्रह का चंद्रमा सूर्य और मंगल की सतह के बीच से गुजरते हुए सीध में आ गया, जिससे सूर्य की डिस्क का एक हिस्सा अंधेरे में चला गया। पर्सिवरेंस ने मंगल पर मिशन के 1285वें दिन 30 सितम्बर को अपने मास्टकैम-जेड कैमले से क्लिक किया था। पर्सिवरेंस के एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है।

https://x.com/NASAPersevere/status/1851715598637764846?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1851715598637764846%7Ctwgr%5Ee89765a981bd8af5b21520887c78a59a4ad14310%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fscience-news%2Fsolar-eclipse-on-mars-nasa-perseverance-rover-recorded-unusual-phobos-passing-video%2Farticleshow%2F114857420.cms

जैसे कोई देख रहा हो
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘कभी ऐसा महसूस हुआ कि कोई आपको देख रहा है? जब मैंने मंगल ग्रह के चंद्रमा फोबोस को गुजरते हुए देखा तो मुझे भी ऐसा ही लगा। इस गुगली आंख में पुतली आलू के आकार का चंद्रमा है और आइरिस हमारा सूर्य है।’फरवरी 2021 में मंगल के क्रेटर पर उतरने के बाद से पर्सिवरेंस ने मंगल ग्रह के चंद्रमा फोबोस की कई तस्वीरें कैद की हैं। इसके पहले क्यूरोसिटी रोवर ने 2019 में एक वीडियो कैप्चर किया था, जबकि अपॉर्च्यूनिटी ने साल 2004 में एक तस्वीर खींची थी।

क्या मौत की तरफ बढ़ रहा फोबोस?
फोबोस मंगल ग्रह का चंद्रमा है, जिसकी खोज 1877 में एसफ हॉल ने की थी। उन्होंने इसका नाम रोमन देवता मार्स (मंगल) के ग्रीक समकक्ष एरीस के पौराणिक पुत्रों में से एक के नाम पर रखा था। फोबोस का अर्थ है डर और यह डेमोस का भाई है। फोबोस डेमोस से बड़ा है, जिसका व्यास 27x22x18 किलोमीटर है। यह दिन में तीन बार मंगल की परिक्रमा करता है। यह सतह से इतने करीब है कि मंगल पर कुछ स्थानों से इसे हमेशा नहीं देखा जा सकता है।
मंगल ग्रह पर ऐसे लगता है सूर्य ग्रहण, पृथ्वी से ठीक दो महीने पहले दिखा

फोबोस लगातार मंगल की तरह बढ़ रहा है, जिसके मतलब है यह एक दिन चलकर लाल ग्रह से टकरा जाएगा। हर सौ साल में यह 1.8 मीटर की दर से मंगल के करीब पहुंच रहा है। इसका मतलब है कि यह 5 करोड़ वर्षों में मंगल से टकरा जाएगा या फिर एक छल्ले में टूट जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...