4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिखों को रिझा रहा पाकिस्तान! इन लोगों को बेहद खास मकसद के...

सिखों को रिझा रहा पाकिस्तान! इन लोगों को बेहद खास मकसद के लिए देगा फ्री ऑनलाइन वीजा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिका, यूके और कनाडा के सिख श्रद्धालुओं को अब पाकिस्तान में उनके धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए मुफ्त ऑनलाइन वीजा केवल 30 मिनट में मिल सकेगा। यह सुविधा उन सिखों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो भारतीय मूल के हैं और इन तीन देशों में रहते हैं।

लाहौर में 44 सदस्यीय विदेशी सिख श्रद्धालुओं से मिले मंत्री
यह घोषणा नकवी ने लाहौर में 44 सदस्यीय विदेशी सिख श्रद्धालुओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान की। नकवी ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार ने सिख समुदाय के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके तहत अब सिख श्रद्धालु अपने देश से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिना किसी शुल्क के 30 मिनट के भीतर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। नकवी ने कहा कि पहले श्रद्धालुओं को वीजा प्रक्रिया में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सुविधा के जरिए उनकी यात्रा को सुगम बनाया गया है।

मंत्री ने कहा – सिख समुदाय का पाकिस्तान में स्वागत है
नकवी ने सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि वे पाकिस्तान में कभी भी आ सकते हैं, और हर बार उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जैसे सऊदी अरब मुसलमानों के लिए पवित्र है, वैसे ही पाकिस्तान सिख समुदाय के लिए है।” नकवी ने यह भी ऐलान किया कि अब सिखों के कई धार्मिक स्थलों को बिना किसी विशेष अनुमति के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।

मोहसिन नकवी ने अपनी योजना साझा करते हुए बताया कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि पाकिस्तान आने वाले सिख श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाकर सालाना एक लाख से दस लाख तक पहुंचाया जाए। इसमें खासतौर से युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर जोर दिया जाएगा। इस नई नीति से सिख समुदाय में उत्साह का माहौल है। सिख प्रतिनिधिमंडल ने नकवी के मेहमानवाजी की सराहना की और कहा, “आपने हमारे दिल जीत लिए हैं।”

इस मौके पर नकवी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अपने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 124 देशों के नागरिकों के लिए वीजा शुल्क पूरी तरह से माफ कर दी गई है। यह नीति पाकिस्तान को एक आकर्षक पर्यटन और निवेश स्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पाकिस्तान ने 14 अगस्त से इन देशों के नागरिकों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है।

इस पहल का उद्देश्य विश्वभर से पर्यटकों को आकर्षित करना और पाकिस्तान की सांस्कृतिक धरोहर से लोगों को परिचित कराना है। नकवी की इस घोषणा के बाद सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है, और इसे उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...