10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'हमारे अफसरों की ऑडियो-वीडियो निगरानी कर रहा कनाडा', विदेश मंत्रालय ने जताई...

‘हमारे अफसरों की ऑडियो-वीडियो निगरानी कर रहा कनाडा’, विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति

Published on

नई दिल्ली ,

भारत और कनाडा के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. भारत ने कनाडा पर आरोप लगाया है कि वह वहां इंडियन कॉन्सुलेट (भारतीय वाणिज्य दूतावास) के कर्मचारियों को ऑडियो और वीडियो निगरानी में रखकर उत्पीड़न कर धमकी दे रहा है, जो राजनयिक सम्मेलनों का घोर उल्लंघन है.

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने इस घटना को लेकर कनाडा सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध जताया है. जायसवाल से उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया था, जिनमें ये दावा किया गया है कि राजनयिक गतिरोध के दौरान कनाडा में कई भारतीय राजनयिक कथित रूप से निगरानी में थे.

पीटीआई के मुताबिक जायसवाल ने कहा कि हां, हमारे कुछ वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा सूचित किया गया था कि वे ऑडियो और वीडियो निगरानी में हैं. उनके कम्युनिकेशन को भी बाधित किया गया है. हमने कनाडा सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध जताया है, क्योंकि हम ऐसे कामों को राजनयिक और वाणिज्य दूतावास सम्मेलनों का घोर उल्लंघन मानते हैं.

जायसवाल ने कहा कि हमारे राजनयिक और वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी पहले से ही उग्रवाद और हिंसा के माहौल में काम कर रहे हैं. कनाडा सरकार की ये हरकत स्थिति को और खराब करती है और स्थापित राजनयिक मानदंडों का उल्लंघन है.

पिछले साल सितंबर में ट्रूडो द्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की कथित संलिप्तता के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में गंभीर तनाव में आ गया था. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया. भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा ये है कि कनाडा अपनी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी दंड के जगह दे रहा है. भारत ने कनाडा के आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हुए 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा और अन्य अधिकारियों को कनाडा से वापस बुला लिया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...