10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद में पटाखे जलाने को लेकर विवाद, पीट-पीटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की...

फरीदाबाद में पटाखे जलाने को लेकर विवाद, पीट-पीटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Published on

फरीदाबाद,

फरीदाबाद के सेक्टर-18 इलाके में पटाखे जलाने को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की उम्र करीब 65 साल थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के बेटे विनोद राय ने बताया कि वह सेक्टर-18 में अपने पिता के साथ रहता है. दिवाली की रात करीब पौने एक बजे हंगामा सुनकर उनकी नींद खुल गई. उसने देखा तो पड़ोसी धीरज और उसके दोस्त उसके पिता बच्चन राय को पीट रहे थे. इसके बाद उसने किसी तरह अपने पिता को बचाया.

बुजुर्ग को अकेला देखकर किया हमला
झगड़े के बारे में पूछने पर पता चला कि पड़ोसी धीरज और उसके दोस्त रात साढ़े 12 बजे उसके घर के बाहर पटाखे जला रहे थे. इससे तेज आवाज और धुआं निकल रहा था. उनके पिता हृदय रोगी थे, इसलिए उन्होंने धीरज और उसके दोस्तों को पटाखे जलाने से रोका था. इससे गुस्साए धीरज और उसके दोस्तों ने पिता को अकेला देखकर उन पर हमला कर दिया.

पुलिस एक-दूसरे के इलाकों को लेकर उलझती रहीं
इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं. विनोद की पत्नी ममता के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को भी फोन किया था. तीन पीसीआर गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन वे एक-दूसरे के इलाकों को लेकर उलझती रहीं. फिर करीब 1 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची. इसके बाद बुजुर्ग बच्चन राय को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में धीरज समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...