7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका चुनाव: डोनेशन की रेस में कमला हैरिस ने मारी बाजी, डोनाल्ड...

अमेरिका चुनाव: डोनेशन की रेस में कमला हैरिस ने मारी बाजी, डोनाल्ड ट्रंप बहुत पीछे, जानें किसे मिला कितना चंदा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी चुनाव के अंतिम चरण में डेमोक्रेट कमला हैरिस ने चंदे की दौड़ में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। हैरिस की कैंपेन कमेटी ने जनवरी से 16 अक्टूबर तक 997.2 मिलियन डॉलर जुटाए, जबकि ट्रंप की कैंपेन कमेटी केवल 388 मिलियन डॉलर ही जुटा पाई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चंदे के मोर्चे पर हैरिस को मिली बढ़त वोटों में तब्दील होगी।

संघीय चुनाव आयोग में दोनों समितियों की ओर से चंदे की राशि की जानकारी दाखिल की गई। इनमें पार्टियों से जुड़े ग्रुप्स या पॉलिटिकल एक्शन कमेटी द्वारा जुटाई गई रकम शामिल नहीं है। यह रकम चुनावी अभियानों पर खर्च की जा सकती है, बशर्ते कि उनका उम्मीदवारों से कोई सीधा संबंध न हो।

ट्रंप को 600 मिलियन डॉलर कम चंदा
16 अक्टूबर तक, हैरिस कैंपेन के पास अंतिम चरण के लिए 118 मिलियन डॉलर नकदी थी, और ट्रंप कैंपेन पास 36.2 मिलियन डॉलर थे। दोनों उम्मीदवारों को मिले चंदे में 609.2 मिलियन डॉलर का अंतर है। चंदे का यह अंतर हैरिस के लिए एक बड़ा फायदा है। उनके कैंपेन और समर्थकों ने पार्टी से जुड़े गुप्स की मदद से रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और उनके सपोर्टर की तुलना में 644 मिलियन डॉलर अधिक खर्च किए।

डेमोक्रेट्स ने खर्च किए 1.6 अरब डॉलर
एनपीआर विश्लेषण के अनुसार मार्च से अब तक डेमोक्रेट्स से जुड़े समूहों ने 1.6 अरब डॉलर खर्च किए हैं। बता दें 21 जुलाई को जो बाइडेन चुनावी दौड़ से हट गए और कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं।

कम खर्च के बावजूद ट्रंप को बढ़त
वहीं ट्रंप अभियान और उनका समर्थन करने वाले समूहों ने इस दौरान केवल 956 मिलियन डॉलर ही खर्च किए हैं। खर्च में बड़े अंतर के बावजूद, ओपिनियन पोल में ट्रंप को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है। चुनावी अभियान में, अधिकांश खर्च सात स्विंग स्टेट्स में किया गया है, जहां किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है और परिणाम किसी भी तरफ जा सकते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...