7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मैं 'छोटे' कपड़ों में कंफर्टेबल थी...', ऐसा आउटफिट पहना तो जिम से...

‘मैं ‘छोटे’ कपड़ों में कंफर्टेबल थी…’, ऐसा आउटफिट पहना तो जिम से निकाली गई! लड़की ने सुनाई कहानी

Published on

नई दिल्ली,

ब्राजील की फिटनेस इन्फ्लुएंसर जेसिका फ्रेटास हाल ही में एक ऐसी घटना का शिकार हुईं जिसने उन्हें हिला कर रख दिया. डेली स्टार को अपना अनुभव शेयर करते हुए जेसिका ने बताया कि उन्हें जिम से सिर्फ इस वजह से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उनके आउटफिट ने दूसरों का ध्यान भंग कर दिया.उनका कहना है कि जिम मैनेजमेंट के मुताबिक, वर्कआउट के दौरान जब उनकी बॉडी में पसीना आने लगता है, तो लोग वर्कआउट पर ध्यान देने के बजाय उनके इर्द-गिर्द घूमने लगते हैं.

जेसिका ने बताया कि उन्हें उनके आउटफिट के कारण ‘जरूरत से ज्यादा खुला’ कहकर जिम से बाहर कर दिया गया. 33 साल की जेसिका के अनुसार, वर्कआउट शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद एक कर्मचारी ने उन्हें रोक दिया और उनके पसंदीदा स्पोर्ट्सवेयर पर कमेंट किया. उन्हें यह बिहेवियर अजीब लगा क्योंकि बाकी महिलाएं भी ऐसे ही कपड़े पहनकर वर्कआउट कर रही थीं, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया.

जेसिका का मानना है कि उनके साथ भेदभाव हुआ. उन्होंने महसूस किया कि जिम का स्टाफ उनकी हर हरकत पर नजर रखे हुए था. उनका कहना है कि वे न तो वीडियो बना रही थीं और न ही किसी को असहज कर रही थीं. जेसिका के मुताबिक, उनके कपड़े गुलाबी शॉर्ट्स और काले स्पोर्ट्स टॉप थे, जो आरामदायक थे. वर्कआउट के दौरान मैं छोटे कपड़ों में ही कंफर्टेबल महसूस करती हूं, तो फिर जिम में उन्हें क्यों न पहनूं.

बाद में जिम प्रबंधन से बातचीत के बाद यह जेसिका से ये मु्द्दा सुलझा लिया, और जेसिका ने कहा कि वह खुशी-खुशी जिम लौटेंगी. हाल ही में उन्होंने अपने 1.8 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक बोल्ड पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, ‘शिकायत कर सकते हैं, पर मेरे बिल नहीं भर सकते’ इस पोस्ट के बाद फॉलोअर्स के बीच जमकर बहस हुई. कई लोगों ने उनके समर्थन में कहा कि फिटनेस स्पेस में सभी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी होनी चाहिए.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...