7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल पर तीसरी बार हमले की तैयारी में ईरान, अब इराक से...

इजरायल पर तीसरी बार हमले की तैयारी में ईरान, अब इराक से करेगा अटैक, क्या होने वाला है भीषण युद्ध?

Published on

तेल अवीव

इजरायली खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के उकसावे के बाद ईरानी सेना एक बार फिर हमले की तैयारी कर रही है। सूत्रों का हवाला देते हुए अल अरबिया न्यूज ने बताया कि ईरानी सेना पिछले महीने इजरायल के जवाबी हमले के बाद एक और हवाई हमला करने के लिए तैयार है। यह रिपोर्ट तब आई है, जब खामेनेई ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर जहर उगला था। उन्होंने इजरायल के अक्टूबर के जवाबी हमले का “कुचलने वाला जवाब” देने का वादा किया गया है।

तीसरी बार इजरायल पर हमला करेगा ईरान?
यह प्रत्याशित हमला हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से ईरान द्वारा इजरायल पर किया गया तीसरा सीधा हमला होगा। हालांकि, इजरायल नियमित रूप से क्षेत्र में ईरान के प्रॉक्सी समूहों से हवाई हमलों का सामना कर रहा है। ईरान के इजरायल पर सीधे हमलों ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को चिंतित कर दिया है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि तेहरान ईरानी धरती से इजरायल पर हमला करने की योजना बना रहा है या नहीं।

इस बार इराक से होगा इजरायल पर हमला
हाल में ही खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि ईरान अब इराक से इजरायल पर हमले की प्लानिंग कर रहा है। इसमें संभावित रूप से तेहरान के प्रॉक्सी समूह हमास, हिजबुल्लाह, हूती और इराक में मिलिशिया समूह भी शामिल हो सकते हैं। हिजबुल्लाह से जुड़े लेबनानी अखबार अल-अखबार के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, इराकी आतंकवादी मिलिशिया हरकत हिजबुल्लाह अल-नुजाबा के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य हैदर अल-लामी ने कहा कि उनका संगठन इजरायल पर हमला करने के लिए ईरान के साथ समन्वय कर रहा है।

अमेरिका ने ईरान को दी सीधी चेतावनी
अमेरिका ने ईरानी धमकियों के खिलाफ अपनी आक्रामक तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस रणनीतिक बमवर्षक इजरायल पहुंचा है। बाइडन प्रशासन ने हाल ही में ईरान को इजरायल पर एक और हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि अगर फिर से उकसाया गया तो वह इजरायल की प्रतिक्रिया को रोक नहीं सकता।

इजरायल ने ईरान की मिसाइल फैसिलिटी नष्ट की
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने वाल्ला न्यूज को बताया कि वाशिंगटन ने तेहरान को सूचित किया कि वह इजरायल को प्रतिक्रिया करने से नहीं रोक पाएगा या यह सुनिश्चित नहीं कर पाएगा कि कोई भी प्रतिक्रिया पहले की तरह सीमित और सटीक रहेगी। यह कम्युनिकेशन अमेरिका और ईरान के बीच एक दुर्लभ प्रत्यक्ष संदेश को दर्शाता है। अक्टूबर की शुरुआत में ईरान के हमले के जवाब में इजरायल ने ईरानी सैन्य स्थलों पर जवाबी हमले किए, जिससे उसकी बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता खत्म हो गई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...