9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य‘मेरे पिता का दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं’, सना मलिक बोलीं- आरोप...

‘मेरे पिता का दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं’, सना मलिक बोलीं- आरोप लगाने वालों पर करूंगी केस

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार और नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने रविवार को बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो चुनाव जीतेंगी।

सना मलिक ने कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है। जब सीधा मुकाबला होता है और बात अपने पिता की सीट को बरकरार रखने की होती है, तो बहुत से लोगों की निगाहें नतीजों पर होती हैं। सना ने कहा कि उन्होंने 2017 में बीएमसी का चुनाव लड़ा था। जब मैं चुनाव हार गईं, तब से मैं अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर जमीन पर काम कर रही हूं। मैं लोगों से जुड़ी हुई हूं। यह चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि यह (अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट) मेरे पिता की सीट है, लेकिन मुझे भरोसा है, क्योंकि मैं पिछले 7 सालों से मैं लोगों के बीच काम कर रही हूं।

अपनी बेटी सना मलिक की उम्मीदवारी पर एनसीपी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा कि वह एक शिक्षित महिला हैं। ऐसी धारणा है कि मुस्लिम महिलाओं को ज़्यादा अवसर नहीं मिलते। हालांकि, वह एक आर्किटेक्ट और वकील हैं, जो 5 साल से लोगों के बीच हैं…मुझे यकीन है कि वह बड़े अंतर से जीतेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे मलिक का हमेशा विरोध करेंगे और कहा कि उन पर दाऊद इब्राहिम से संबंध होने का आरोप है। वहीं सना मलिक ने कहा कि ये आरोप बिल्कुल भी सच नहीं हैं और हम उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे, जिन्होंने मेरे पिता को दाऊद से जोड़ा है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था, लेकिन दाऊद से संबंध झूठ हैं। जनता इन आरोपों का जवाब देगी। बता दें, सना मलिक का मुकाबला एनसीपी (सपा) के उम्मीदवार फहाद अहमद से अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र में है।

26 अक्टूबर को अणुशक्ति नगर से दो बार के सांसद नवाब मलिक ने घोषणा की कि वह मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना ने भी अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ उनके संबंधों का दावा करते हुए विरोध जताया है। भाजपा एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के साथ गठबंधन में है , जिसे महायुति गठबंधन कहा जाता है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...