9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने...

रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप! वायरल हो रहा पुराना पोस्ट

Published on

रूपाली गांगुली ‘अनुपमा’ से घर-घर में पिछले दो-तीन साल से छाई हुई हैं। वह इस शो के बाद टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। प्रोफेशन लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि उनके पति अश्विन मेहरा की वह दूसरी पत्नी हैं? उनकी पहली पत्नी से हुई दो बेटियों में से एक ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पोलपट्टी खोली है और भड़ास निकाली है। उन पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

हाल ही में, एक Redditor ने अश्विन के मेहरा की पहली पत्नी की बेटी ईशा वर्मा की एक पुरानी पोस्ट शेयर की। स्क्रीनशॉट जो चार साल पहले का है, उसमें ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन के मेहरा के साथ रूपाली की शादी के बारे में सच्चाई का खुलासा किया। उसने एक्ट्रेस पर अपने पिता के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया, जब वह सिर्फ तीन साल की थी। ईशा ने यहां तक कहा कि रूपाली ने उन्हें उनके पिता अश्विन से अलग कर दिया है और वह उसे उनसे बात नहीं करने देती हैं।

अश्विन मेहरा की दूसरी पत्नी हैं रूपाली गांगुली
पोस्ट में लिखा है, ‘यह बिल्कुल दयनीय है। क्या किसी को रूपाली गांगुली की असली कहानी पता है? उनका अश्विन के वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा है, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे। अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं। वह और कुछ नहीं बल्कि एक हैं क्रूर दिल वाली महिला, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं किया। पिता मुंबई आने से पहले लगभग 13-14 साल तक कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में रहे।’

रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी का आरोप
पोस्ट में आगे लिखा, ‘जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करता हूं, रूपाली चिल्लाने लगती हैं और मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देती है। ये सही नहीं, उसने पिता के जीवन को बर्बाद कर दिया और यह पब्लिसाइज कर रही है कि उन्होंने लव मैरिज की है जबकि उसने पाने के लिए दूसरों को खत्म कर दिया है। वो क्या चाहती हैं।’

रूपाली गांगुली और अश्विन के साथ ईशा की फोटो
अब इस पोस्ट के आधार पर रूपाली और अश्विन का पहली पत्नी और बच्चों के साथ कैसा रिश्ता है, इस पर कुछ भी कहना गलत होगा। क्योंकि इंस्टाग्राम पर रूपाली और ईशा दोनों ही एक-दूसरे को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं, रूपाली ने ईशा के माता-पिता की एक पोस्ट भी लाइक की थी। और ऑफिशियल नाम भी पोस्ट के नाम से अलग है। इतना ही नहीं, ईशा ने रूपाली और अश्विन के साथ एक प्यारी फोटो भी पोस्ट की थी।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...