8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedफैन के साथ हुआ स्कैम, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नाम पर...

फैन के साथ हुआ स्कैम, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नाम पर लूटा, सिंगर ने मांगी माफी

Published on

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं. देश-विदेश की जनता दिलजीत की झलक पाने के लिए बेकरार रहने लगी है. कनाडा और लंदन जबरदस्त कॉन्सर्ट करने एक बाद अब दिलजीत भारत के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं. दिल्ली में दमदार शो करने के बाद 3 नवंबर की शाम दिलजीत दोसांझ ने राजस्थान के जयपुर में धूम मचाई.

दिलजीत दोसांझ ने मांगी माफी
दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने के लिए उन फैंस के दीवाने हुए जा रहे हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट का ऐलान होते ही इसके टिकट खत्म हो गए थे. इस बीच कई फैंस के साथ स्कैम भी हुआ. इसे लेकर अब दिलजीत दोसांझ ने एक फैन से माफी मांगी है. जयपुर में कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, ‘किसी के साथ टिकट को लेकर धोखाधड़ी हुई है, उनसे मैं माफी मांगता हूं. हमने ऐसा नहीं किया है. एजेंसियां जांच कर रही हैं. आप लोगों को भी इन लोगों (स्कैम करने वालों) से दूर रहना चाहिए. हमारे टिकट इतनी जल्दी खत्म हो गए. हमें भी पता नहीं चला.’

26 अक्टूबर के दिन दिल्ली में भी दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था. इस कॉन्सर्ट की टिकट लाइव होते ही सोल्ड आउट हो गई थीं. सभी टिकट के बिकने के बाद भी फैंस कॉन्सर्ट की टिकट बुक करने का जरिया ढूंढ रहे थे. ऐसे में कई रिपोर्ट्स आई थीं कि लोग ब्लैक में दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटों को बेच रहे हैं. साथ ही कई के साथ ऑनलाइन फ्रॉड भी हो रहे हैं.

दिल्ली में दिलजीत डोसांझ ने अपना अभी तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट किया था. ढेरों फैंस की भीड़ सिंगर को लाइव परफॉर्म करते देखने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची थी. शो में दिलजीत ने खूब धूम मचाई. हालांकि शो के बाद जनता स्टेडियम को काफी गंदा छोड़ गई थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और इसकी निंदा भी की गई. दिल्ली में कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ जयपुर ने चाहनेवालों का मनोरंजन करने रविवार की शाम पहुंचे थे. सिंगर को खूब प्यार मिला

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...