7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया...

कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया बड़ा फैसला, सिखों का भी मिला साथ!

Published on

ओटावा

कनाडा के ब्रैम्पटन में मंदिर में हिंसा और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू संगठनों ने खालिस्तानियों के बढ़ते हौसले और हिंदू समुदाय पर हमलों को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो सरकार से सवाल किए हैं। कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने मंदिर के पुजारियों और हिंदू अधिकारों के लिए लड़ने वाले समूहों के साथ मंदिर पर हमले के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। साथ ही ये फैसला लिया है कि राजनेताओं को अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने अपने बयान में कहा है कि ब्रैम्पटन में मंदिर में हमला हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। खालिस्तानियों की हिंसा और हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में इस घटना की जांच और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। साथ ही में फैसला लिया गया है कि मंदिरों में राजनीतिक गतिविधियों की इजाजत ना दी जाए।

सिख संगठन ने भी की निंदा
ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा काउंसिल (ओएसजीसी) ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी हिंसा की निंदा करते हुए कहा है कि हिंसा का कोई स्थान नहीं है। ओएसजीसी ने अपने बयान मे कहा, ‘मंदिर के बाहर की घटना दुखद है। हम स्थानीय अधिकारियों से इस घटना की गहन जांच करने का आह्वान करते हैं। हम साफ करते हैं कि हमारे समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम समुदाय के नेताओं और सदस्यों को एक साथ आने, एक-दूसरे का समर्थन करने और एकता और करुणा का माहौल बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ब्रैम्पटन में मंदिर पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारतीय उच्चायोग ने कहा है, ‘हमने तीन नवंबर को टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिन्दू सभा मंदिर के साथ मिलकर कैंप लगाया था। इस दौरान भारत विरोधी लोगों ने यहां पहुंचकर हिंसा की। स्थानीय आयोजकों के सहयोग के साथ चल रहे उच्चायोग के रूटीन काम में इस तरह का हंगामा निराशाजनक है।’

ट्रूडो और पोइलिवरे ने भी की निंदा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विपक्षी नेता पोइलिवरे ने इस घटना की निंदा की है। जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा, ‘ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। सभी कनाडाई लोगों को अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है।’ कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोलीवरे ने मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि हर कनाडाई शांति से अपने धर्म का पालन कर सकता है। हम इस हमले की निंदा करते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...