7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में लगे 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे... मंदिर पर खालिस्तानियों के...

कनाडा में लगे ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे… मंदिर पर खालिस्तानियों के हमले के बाद हिंदुओं की हुंकार

Published on

लखनऊ

कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के पास रविवार को भक्‍तों पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी चरमपंथियों के प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया। हिंसा से जुड़े एक वीडियो में कुछ लोग हाथापाई और एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मंदिर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हिंदू समुदाय के लोग यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नारे ‘बंटोगे तो कटोगे’ लगाते नजर आ रहे हैं। इस नारे को सुनकर वहां मौजूद लोग करतल ध्‍वनि के बीच हाथ उठाकर समर्थन कर रहे हैं।

मंदिर के पुजारी इस वीडियो में कह रहे हैं- ‘ये मत सोचना कि ये हमला सिर्फ हिंदू सभा के ऊपर हुआ है। ये हमला पूरी दुनिया में मौजूद हिंदू समाज के ऊपर हुआ है। आज वो समय आ गया है जब हम लोगों को अपने बारे में नहीं, आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना पड़ेगा। सबको एक होना पड़ेगा। हम किसी का भी विरोध नहीं करते, लेकिन कोई हमारा विरोध करेगा तो हम नहीं बर्दाश्‍त करेंगे।’

हरियाणा रैली में योगी ने दिया था ये नारा
आपको बता दें कि बीते हरियाणा विधानसभा चुनावों में रैली के दौरान योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने भी भी योगी के इस बयान का समर्थन किया है। कनाडा के मंदिर में हुए हमले का प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है। ट्रूडो ने कहा, ‘ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपनी आस्था की स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार है।’ उन्होंनेपुलिस का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की।

कनाडा के हिंदू सांसद ने जताया विरोध
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा ‘लक्ष्मण रेखा पार करने’ जैसा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों ने एक लाल रेखा पार की है। मंदिर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमले से खालिस्तानी हिंसात्मक चरमपंथ की गंभीरता का अंदाजा होता है।’ टोरंटो के सांसद केविन वुओंग ने भी कड़ा विरोध जताया और कहा कि ‘कनाडा अब उग्रवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...