10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप या हैरिस? कौन जीत रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, हिप्पो...

ट्रंप या हैरिस? कौन जीत रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, हिप्पो मू डेंग ने कर दी भविष्यवाणी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (5 नवंबर) को मतदान हो रहा है। वोटिंग के बाद गिनती शुरू होगी और नतीजे सामने आएंगे। अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला हो रहा है। दोनों के बीच ज्यादातर एक्सपर्ट और सर्वे तकरीबन बराबरी का मुकाबला मान रहे हैं और किसी सीधी सपाट भविष्यवाणी से बच रहे हैं लेकिन थाईलैंड के वायरल बेबी पिग्मी हिप्पो मू डेंग ने नतीजों की भविष्यवाणी कर दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मू डेंग ने भविष्यवक्ता के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेट कमला हैरिस के मुकाबले में विजेता चुना है। बेबी हिप्पो ने ट्रंप के नाम का तरबूज खाकर ये इशारा दिया है कि वह अमेरिकी चुनाव के विजेता हो सकते हैं। उनका ट्रंप के नाम का तरबूज खाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

https://x.com/TheRabbitHole84/status/1853551523877278086?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1853551523877278086%7Ctwgr%5E5a9f4b9aa7e52fe78ab0a5310cd552866a9ffa8d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Famerica%2Fus-president-election-viral-hippo-moo-deng-predicts-donald-trump-as-winner%2Farticleshow%2F114970371.cms

वायरल वीडियो खाया ट्रंप के नाम का फल
इंटरनेट पर आए सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मू डेंग को भोजन दिखाकर पानी से बाहर बुलाया जाता है। इसके बाद उसके सामने दो तरबूज रखे जाते हैं, जिन पर दोनों उम्मीदवारों यानी कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के नाम लिखे होते हैं। हिप्पो सीधे रिपब्लिकन नेता ट्रंप के नाम वाले तरबूज के छिलके में बनाई गई फलों की टोकरी के पास जाकर उसे खा लेता है। वीडियो को थाईलैंड के सी राचा में खाओ खियो ओपन चिड़ियाघर में रिकॉर्ड किया गया है।

मू डेंग का ट्रंप की जीत का एक हद तक कुछ सर्वे समर्थन करता है। एटलसइंटेल के नवीनतम सर्वे के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वन्द्वी डेमोक्रेट कमला हैरिस पर मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री क्रिस्टोफ बरौड ने भी अमेरिकी चुनाव में हैरिस के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की भविष्यवाणी की है।

मू डेंग की भविष्यवाणी क्यों है खास
जुलाई 2024 में जन्मी मू डेंग अपनी चंचल हरकतों के चलते इंटरनेट पर सेलिब्रिटी हिप्पो है। उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। हाल ही में माइकल जैक्सन के प्रतिष्ठित डांस मूव की याद दिलाते हुए इस हिप्पो ने मूनवॉक किया था। इसने मू डेंग को लोकप्रिय किया और वह पार्क का चेहरा बन गई। उसकी लोकप्रियता की वजह से सितंबर की शुरुआत में चिड़ियाघर के राजस्व में 4 गुना वृद्धि हुई है।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...