10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान पर बमबारी की तैयारी में अमेरिका? मध्य पूर्व में तैनात किए...

ईरान पर बमबारी की तैयारी में अमेरिका? मध्य पूर्व में तैनात किए छह B-52 बमवर्षक, चरम पर तनाव

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व में अपने छह B-52 बमवर्षक विमानों को तैनात किया है। इसक पुष्टि एयर एंड स्पेस फोर्सेज मैगजीन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है। अमेरिकी B-52 बमवर्षक परमाणु हमला भी करने में सक्षम हैं, इसके अलावा ये पारंपरिक बमबारी भी कर सकते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर ईरान तीसरी बार इजरायल पर हमले की कोशिश करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ बी-52 बमवर्षकों से बमबारी का विकल्प आजमा सकता है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बदला लेने की तकरीरों के बाद ईरानी सेना इजरायल पर एक बार फिर बमाबारी की तैयारी कर रही है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्या बताया
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि रविवार को मध्य पूर्व में B-52 विमानों का एक समूह पहुंचा था, लेकिन बमवर्षकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया। एयर एंड स्पेस फोर्सेज मैगजीन ने कहा, “अमेरिका कुल छह B-52, F-15E स्ट्राइक ईगल्स का एक अतिरिक्त स्क्वाड्रन और उन विमानों का समर्थन करने के लिए अधिक हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर तैनात कर रहा है।”

कतर में बी-52 की तैनाती?
मैगजीन के सूत्रों ने यह नहीं बताया कि उत्तरी डकोटा में मिनोट एयर फोर्स बेस से ट्रांसफर किए गए बमवर्षक विमान कहां तैनात किए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वहाँ से एक मालवाहक विमान हाल ही में कतर में क्षेत्र के सबसे बड़े अमेरिकी एयरबेस, अल उदीद में उतरा है।

अमेरिका ने मध्य पूर्व में किन हथियारों को तैनात किया
इससे पहले, पेंटागन ने घोषणा की कि अमेरिका ने भी मध्य पूर्व में एक विध्वंसक, बमवर्षक और लड़ाकू विमान भेजे हैं। ये सेनाएं आने वाले महीनों में इस क्षेत्र में पहुंचना शुरू कर देंगी, जबकि अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में एक कैरियर अटैक ग्रुप प्रस्थान की तैयारी कर रहा है। इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी, ईरान की एलीट मिलिट्री यूनिट) के एक आधिकारिक प्रतिनिधि, जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा था कि तेहरान ईरानी क्षेत्र पर हाल ही में हुए हमले के लिए इजरायल को एक निर्णायक और “समझ से परे” जवाब देगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...