10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप को जीतते देख Musk हो गए मस्त, सिंक लेकर निकले, शेयर...

ट्रंप को जीतते देख Musk हो गए मस्त, सिंक लेकर निकले, शेयर की मजेदार फोटो

Published on

नई दिल्ली ,

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. जहां डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है. उसी बीच Elon Musk ने बड़ी ही मजेदार फोटो पोस्ट की है. इससे पहले उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करते हुए फोटो शेयर की थी.

Elon Musk ने अपने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वे एक सिंक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने लिखा Let That Sink In, जो असल में एक मुहावरा है. इसका मतलब है कि किसी के स्टेटमेंट को समझना या उस पर विचार करना.

Elon Musk का पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर भारत समेत दुनियाभर की नजरें हैं. इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का Elon Musk ने खुलकर सपोर्ट किया. इतना ही नहीं, वे इस दौरान कई बार डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्ट में X पर पोस्ट करते हुए भी नजर आए हैं.

Elon Musk का अन्य पोस्ट
Elon Musk ने भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक अन्य पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में Elon Musk ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी फोटो शेयर की. ये फोटो हाल की नजर आ रही है, जिसमें वे काउंटिंग वाले दिन डाइनिंग टेबल पर बैठकर आपस में बातचीत करते हुए नजर आए.

क्या Elon Musk भी बनेंगे मंत्री ?
Elon Musk ने लगातार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रचार और पोस्ट करते रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें AI इमेज को दिखाया था. उस इमेज में Elon Musk का AI अवतार मंत्री पद की शपथ ले रहे थे और उन्होंने डिपार्टमेंट का भी नाम बताया था.

Elon Musk का पोस्ट, ये है मंत्रालय!
इस पोस्ट से पहले Elon Musk ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जो AI से तैयार किया था. इस AI वीडियो में Elon Musk और डोनाल्ड ट्रंप का AI अवतार डांस करता हुआ नजर आया था. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...