10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला हैरिस ने हॉवर्ड में स्पीच की रद्द, लौटने लगे मायूस समर्थक......

कमला हैरिस ने हॉवर्ड में स्पीच की रद्द, लौटने लगे मायूस समर्थक… ट्रंप के समर्थकों का जश्न शुरू

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है. अब तक के रूझानों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. जबकि, डेमोक्रेट कमला हैरिस पिछड़ती जा रहीं हैं. चुनाव नतीजों के रूझानों का असर अब ट्रंप और हैरिस पर दिखने लगा है. एक ओर विजयी मुस्कान लिए ट्रंप पाम बीच की ओर जा रहे हैं, तो दूसरी ओर हैरिस के मायूस समर्थक अब लौटने लगे हैं. कमला हैरिस ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण भी नहीं दिया.

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में से 270 की जरूरत पड़ती है. ट्रंप अभी 267 पर तो हैरिस 224 पर आगे हैं. सात में से पांच स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं. ट्रंप की लीड के बीच अब जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित कन्वेंशन सेंटर पर जीत का जश्न मनाया जाएगा. ट्रंप कभी भी यहां पहुंच सकते हैं. उनके आने से पहले ही हजारों समर्थक यहां पहुंच गए हैं.ऐसा बताया जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर के बाद ट्रंप के मेंशन मार-ए-लागो में भी एक पार्टी होगी. इस पार्टी में एलन मस्क और रॉबर्ट कैनेडी भी मौजूद रहेंगे.

कमला हैरिस ने भाषण किया रद्द
दूसरी ओर, कमला हैरिस के समर्थकों में मायूसी छा गई है. वॉशिंगटन की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में कमला हैरिस की स्पीच होनी थी. लेकिन हैरिस बिना कुछ बोले ही यहां से लौट गईं.कमला हैरिस के साथी सेड्रिक रिचमंड ने हॉवर्ड में समर्थकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अभी बहुत से वोटों की गिनती बाकी है. इसलिए आज कमला हैरिस स्पीच नहीं देंगी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कमला हैरिस यहां स्पीच देंगी.

डेमोक्रेट उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुरुआत से ही ट्रंप से पिछड़ती दिख रही थीं. हालांकि, बीच में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने ट्रंप को कड़ी टक्कर दी. हालांकि, अब फिर रूझानों में हैरिस पिछड़ती दिख रहीं हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...