14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized35 साल के TV एक्टर ने किया सुसाइड, कई सालों से था...

35 साल के TV एक्टर ने किया सुसाइड, कई सालों से था डिप्रेस, सदमे में परिवार

Published on

टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक्टर नितिन कुमार सत्यपाल सिंह ने सुसाइड कर लिया है. 35 साल की उम्र में नितिन ने ये कदम उठाकर सभी को शॉक्ड कर दिया है. पुलिस रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन मुंबई के गोरेगांव में रहते थे. उन्होंने शुक्रवार शाम में सुसाइड किया.

टीवी एक्टर ने की सुसाइड
यशोधम एरिया में नितिन कुमार का अपार्टमेंट था. जहां उन्होंने पंखे से फंसी लगाकर अपनी जान ली. पुलिस ऑफीशियल्स ने बयान में बताया. नितिन, डिप्रेशन से जूझ रहे थे. काफी सालों से वो डिप्रेशन की दवाएं भी ले रहे थे. उन्हें टीवी या फिल्मों में काम नहीं मिल पा रहा था. ऐसे में वो काफी नाखुश रहते थे. थेरेपी और दवाओं के बावजूद वो डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, जिसका अंजाम सुसाइड रहा.

नितिन की पत्नी ने बताया कि वो बेटी को लेकर पार्क में गई थीं. जब घर वापस लौटीं तो घर अंदर से बंद था. नितिन पीछे से ये कर लेंगे, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था. जब घर बंद मिला और बार-बार खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचाया. किसी तरह वो फ्लैट के अंदर जा पाईं. जैसे ही वो अंदर गईं तो नितिन को पंखे से लटका पाया. नितिन का परिवार सदमे में है.

नितिन की हालत देख, उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया. पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया. पुलिस ऑफिशियल्स के मुताबिक, इस मामले पर एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया है. आगे की छानबीन की जा रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...