11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभेल न्यूज़वामन अवतार श्री राम लक्ष्मण सीता की सजीव झांकी बनाई

वामन अवतार श्री राम लक्ष्मण सीता की सजीव झांकी बनाई

Published on

भोपाल।

भवानी धाम फेस 2 में पिछले चार दिन से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है चतुर्थ दिवस की कथा में सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य पंडित श्री कैलाश चंद्र तेहरिया ने कथा का वाचन करते हुए गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार श्री राम जन्म सीताराम विवाह एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया।

गजेंद्र मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि यह जीव इस संसार में गजेंद्र के रूप में आता है और काम क्रोध मद लोभ इत्यादि जो विकार है वह सब ग्राह के रूप में इस जीव को जकड़े हुए हैं और यह संघर्ष निरंतर चलता ही रहता है जो प्रभु की भक्ति में लीन रहता है वह इन ग्राह रूपी विकारों से बचकर अपने जीवन को धन्य बनाता है एवं अंत में मोक्ष प्राप्त कर लेता है। इस अवसर पर वामन अवतार श्री राम लक्ष्मण सीता की सजीव झांकी बनाई गई।

परीक्षित के रूप में मुख्य यजमान श्री मोहन सिंह सरसिया ने सपत्नी वामन भगवान एवं श्री सीताराम लक्ष्मण की झांकी का पूजन किया, इस अवसर पर गोकुल प्रसाद कुशवाहा, के बी मेवाड़ा ,श्याम सिंह बघेल ,राधेश्याम निवावत, के सी दुबे , बाल कृष्ण श्रेष्ठ रमेश अग्रवाल भीकम सिंह जी डी वर्मा गड़ई साहब दिनेश कुमार पौराणिक आर के श्रीवास्तव सुल्तान सिंह फूल सिंह शाहिद भवानी धाम फेस टू कॉलोनी के सेक्टर हॉस्पिटल लाल भक्तजन उपस्थित है कथा के अंत में श्री कृष्ण जन्म के पश्चात कृष्ण नंदमहोत्सव मनाया गया इस अवसर पर बधाइयां गाई गई और श्रोताओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए।

श्री कृष्ण नंद महोत्सव में मुख्य अतिथि ब्यावर से पधारी भागवत प्रवक्ता श्री आशा दीदी एवं उनके सहयोगी रहे उनका भवानी धाम फेस टू समिति एवं भागवत समिति के द्वारा माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया कल कथा में श्री कृष्ण की बाल लीला माखन चोरी लीला गोचारण लीला एवं श्री गिरिराज धरण गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया जाएगा कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे का रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

बीएचईएल  हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी अत्याधुनिक 52वीं सुपर रैपिड गन...

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...