14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे मशहूर एक्टर Delhi Ganesh, 80 की उम्र में ली अंतिम...

नहीं रहे मशहूर एक्टर Delhi Ganesh, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार

Published on

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बढ़ती उम्र की वजह से कई हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे. लेकिन बीती रात 80 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

कब होगा अंतिम संस्कार?
रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात 11.30 बजे चैन्नई में एक्टर का निधन हुआ है. उनका अंतिम संस्कार आज यानी 10 नवंबर को होगा. उनकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उनके तमाम फैंस भी अपने फेवरेट स्टार के यूं चले जाने से काफी दुखी हैं. हर कोई एक्टर को नम आंखों से याद कर रहा है.

दिल्ली गणेश की बात करें तो उनका जन्म 1 अगस्त 1944 को हुआ था. वो 80 साल के थे. उन्होंने साल 1976 में आइकॉनिक डायरेक्टर के. बालचंदर की फिल्म Pattina Pravesam से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. अपनी फिल्मी जर्नी में उन्होंने 400 से ज्यादा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया था. उन्हें Nayakan (1987) और Michael Madhana Kamarajan (1990) जैसी फिल्मों में अपने धुआंधार एक्टिंग के लिए जाना जाता था.
Advertisement

दमदार एक्टिंग से लोगों का जीता दिल
फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. उन्हें अपनी जर्नी में कई बड़े अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था.

कम ही लोग जानते हैं कि एक्टर का असली नाम Ganesan था, लेकिन प्रोफेशनली उन्हें दिल्ली गणेश नाम से जाना जाता था. फिल्मों में आने से पहले वो दिल्ली बेस्ड थिएटर मंडली Dakshina Bharata Nataka Sabha के मेंबर थे. फिल्मों में आने से पहले गणेश ने 1964 से 1974 तक भारतीय वायु सेना में भी काम किया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...