आगरा,
आगरा STF यूनिट ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर विक्रम उर्फ आदित्य सिंह सिकरवार को सेना में नौकरी दिलाने और कैंटीन का कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारतीय सेना का एक फर्जी आई कार्ड समेत कई अन्य चीजों को भी बरामद किया है.
पुलिस ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर आर्मी कैंटीन में बिलिंग, चेकिंग स्टाफ असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने और डिपेंडेंट आईडेनटी कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को छावनी इलाके में छापेमारी कर एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.
टीम ने छापेमारी में आरोपी के पास से कई डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं, जिसमें एक भारतीय सेना का फर्जी आई कार्ड, 3 डिपेंडेंट (2 मूल, एक फोटोकॉपी), 509 आर्मी बेस वर्कशॉप की एक मुहर और राजन कुमार नाम की एक नेम प्लेट को जब्त किया है.
मथुरा का रहना वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम को पूछताछ बताया कि वह ग्राम थिरावली, थाना फरह मथुरा का रहने वाला है. वर्तमान में पेटीएम साउंड बॉक्स स्टॉल करने के काम के साथ-साथ लोगों से फौज में नौकरी लगवाने की ठगी करता है.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सितंबर 2024 में गांव कचौरा, थाना अछनेरा, आगरा निवासी पवन सोनी, पुष्पेन्द्र सिंह, गोविन्द, राजाराम को आर्मी की कैंटीन में बिलिंग, चेकिंग स्टाफ असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने और डिपेंडेंट आईडेनटी कार्ड बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये ऐंठ लिए थे. इसके लिए उसने पीड़ितों से कुछ पैसे ऑनलाइन और कुछ पैसै नकद लिए थे.
उसने बताया कि वह अपने पहनावे और फर्जी आर्मी आईडेनटी कार्ड के आधार पर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कुछ वक्त पहले सेना में भर्ती देने हेतु आगरा में टेस्ट दिया था और इसी दौरान भर्ती के नाम पर लड़कों से साल 2015 में ठगी की थी, जिसके लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था.
आरोपी का मिला है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने ये भी बताया का आरोपी विक्रम उर्फ आदित्य उर्फ राजन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है, जिसके कारण वह साल 2018 में जेल भी जा चुका है. उस पर मु0अ0सं0-837/2015 धारा 140/419/420 भांदवि0 थाना सदरबाजार, आगर.मु0अ0सं0-345/2018 धारा 376/420 भांदवि0 थाना न्यू आगरा और मु0अ0स0 643/2024 धारा धारा 168/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस सदर बाजार आगर.
