9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, इस मामले में दर्ज...

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसी बीच, बीजेपी ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जनसभा में झूठ बोलने और बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि चुनावी रैलियों में राहुल गांधी बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं. वह बार-बार संविधान खत्म करने को लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं जो बिलकुल आधारहीन है.

बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत
केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से मिलकर उनको बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 6 नवम्बर को महाराष्ट्र चुनाव के दौरान एक बार फिर झूठ बोला. उन्होंने राज्यों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास किया. उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने झूठे और आधारहीन आरोप लगाते हुए बोला कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने वाली है. उनका ये कथन झूठ है.

FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से कहा है कि इसे रोका जाना चाहिए. हमने आयोग से यह भी कहा कि राहुल गांधी ऐसा करने के आदी हैं. चेतावनी और नोटिस के बावजूद वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं. हमने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए.

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...