11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedये दो बड़े कारण... जिसने किया शेयर बाजार का बुरा हाल, Asian...

ये दो बड़े कारण… जिसने किया शेयर बाजार का बुरा हाल, Asian Paints और Britannia के स्टॉक्स बिखरे

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय शेयर बाजार बेदम नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से बाजार खुलते ही ऊपर जाने की कोशिश करता है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली इस कदर हावी हो जाता है कि कारोबार के अंत तक बाजार फिर से लाल निशान में पहुंच जाता है.

दरअसल, कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) ट्रेडिंग के दौरान 80,102.14 अंक तक गया. लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स मामूली 9.83 अंक बढ़कर 79,496.15 अंक पर बंद हुआ, यानी ऊपर स्तर से सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 6.9 अंक गिरकर 24141 पर बंद हुआ, जबकि ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 24336 अंक तक गया.

ऐसे में सोमवार को भी बाजार में बिकवाली हावी रहा, सेंसेक्स ऑलटाइम हाई से करीब 6500 अंक नीचे है, जबकि निफ्टी करीब 2100 अंक नीचे है. आज की गिरावट में सबसे ज्यादा रोल FMCG कंपनियों का रहा. एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई.

गिरने वाले शेयरों की लिस्ट:
– एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 8.18% गिरकर 2542 रुपये पर बंद हुआ.
– ब्रिटानिया (Britannia) के शेयर 5.62% गिरकर 5425 रुपये पर बंद हुआ.
– अपोलो अस्पताल (Applo Hospital) के शेयर 3.37 फीसदी गिरकर 7171 रुपये पर बंद हुआ.
– टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर 6.09 फीसदी गिरकर 6529 रुपये पर बंद हुआ.
– UPL के शेयर 7.62 फीसदी टूटकर 515 रुपये पर बंद हुआ.
– MapmyIndia के शेयर 8.06 फीसदी टूटकर 1890 रुपये पर बंद हुआ.

हालांकि इस दबाव में भी कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. इस कड़ी में पहला नाम ITI कंपनी का आता है, ये शेयर करीब 8 फीसदी चढ़कर 327 रुपये पर बंद हुआ. वहीं Biocon के शेयरों में 8.59 फीसदी की तेजी देखी गई. पावर ग्रिड के शेयर में 4.22 फीसदी तेजी देखी गई. जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी Trent में 2.82 फीसदी की तेजी रही.

जहां तक शेयर बाजार में गिरावट की बात है तो इसके दो बड़े कारण हैं…
1. FII की बिकवाली: पिछले करीब 2 महीने से विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं. दरअसल, महंगे वैल्यूवेशन चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में पैसे निकालकर चाइनीज मार्केट में पैसे लगा रहे हैं. अक्टूबर महीने में ही विदेशी निवेशक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निकाल चुके हैं. जबकि इस महीने अबतक 20 हजार करोड़ से ज्यादा विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसे निकाल चुके हैं.

2. दूसरी तिमाही में कमजोर नतीजे: बड़े कारणों में दूसरी तिमाही के नतीजे भी हैं. लगातार बड़ी कंपनियां खराब नतीजे पेश कर रही हैं. IT कंपनियों की जोरदार पिटाई के बाद आज कंजूमर गुड्स कंपनियों की बारी थी. एशियन पेंट्स के खराब नतीजे ने भी आज बाजार का मूड बिगाड़ा. खराब नतीजे की वजह से एशियन पेंट्स के शेयर 9 फीसदी तक टूट गए. खराब अर्निंग की वजह से बाजार लगातार ऊपरी स्तरों से फिसल रहा है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...