5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedगाउन के पल्लू से खुद को ढकती दिखीं करीना कपूर, नजरें झुकाकर...

गाउन के पल्लू से खुद को ढकती दिखीं करीना कपूर, नजरें झुकाकर मुस्कुराती बेगम जान से कोई हटा न सका निगाह

Published on

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हसीनाओं में से एक हैं। जिनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अब हसीना का रेड गाउन में नया लुक चर्चा में है। जिसमें वह बेहद हसीना लगीं, तो पैपराजी के कैमरों के सामने आते ही खुद को गाउन की कैप या यूं कहे कि पल्लू से ढकती नजर आईं।

दरअसल, करीना एक इवेंट का हिस्सा बनीं। जहां गाउन में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, तो अपनी कार की ओर जाते हुए हसीना कुछ झिझकती हुई नजर आईं। जहां फैंस बेगम जान के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने उनकी स्टाइलिंग पर सवाल उठा दिए और कहा कि ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

रेड कैप गाउन में दिखा क्लासी लुक
हमेशा ही अपनी अदाओं से जादू चलाने वाली करीना यहां अलीना अनवर के रेड कैप गाउन में नजर आ रही हैं। जिसके साथ दी गई कैप लुक में ग्रेस लाने का काम कर रही है। ऐसे में उनका ये लुक एलिगेंस और क्लास से भरपूर है। जिसे स्टाइल भी उसी अंदाज में किया गया है कि हसीना शानदार लगीं।हालांकि, हसीना का अपनी कैप को हाथ में कैरी करना लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने उनके अपने कपड़ों में कंफर्टेबल फील न करने की बात कह दी। जबकि ट्रेल की बड़े होने के चलते वह इस तरह चल रही हैं।

थाई-हाई स्लिट कट गाउन में दिखाई अदाएं
करीना की इस आउटफिट में गाउन और कैप को अलग-अलग तैयार किया गया। जहां गाउन को वन शोल्डर लुक देकर थाई-हाई स्लिट कट से इसके ग्लैम कोशेंट को इनहैंस किया, तो कैप को गोल नेकलाइन की तरह कट करके उन्होंने वियर किया। ये कैप उनके शोल्डर को कवर करते हुए बैक में शानदार लुक क्रिएट कर रही है। वहीं, हसीना अपनी अदाएं दिखा गईं।

जूलरी को रखा न के बराबर
करीना ने अपने इस लुक को बिना किसी एक्स्ट्रा जूलरी और एक्सेसरीज के स्टाइल किया है, जो उनके इस लुक के साथ परफेक्ट लगा। हसीना यहां सिर्फ अपनी डायमंड रिंग पहने नजर आईं, तो साथ ही उन्होंने गोल्डन स्ट्रैपी हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया।

न्यूड ग्लॉसी मेकअप से किया लुक पूरा
करीना ने अपने लुक को न्यूड ग्लॉसी मेकअप के साथ पूरा किया है। जिसमें उनके ग्लॉसी लिप्स, विंग्ड आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और ब्राउनिश आईशैडो परफेक्ट लगा। वहीं, हेयर स्टाइल के लिए हसीना ने मिडिल पार्टीशन करके बालों में सॉफ्ट कर्ल्स किए।

क्या कहना है लोगों का?
करीना के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो कुछ ने ये कह दिया कि कंफर्टेबल नहीं हैं, तो ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। एक ने कहा, “क्यों दिखाना है और फिर क्यों छुपाना है, स्टाइलिस्ट कौन है इनका”, तो दूसरा बोला, “आंटी कैमरे के सामने अनकंफर्टेबल हो गई।” वहीं, एक ओर ने लिखा, “छुपाना पड़े तो पहनते ही क्यों हो।”

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...