15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में आज डलेंगे वोट

विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में आज डलेंगे वोट

Published on

भोपाल।

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित पत्र में विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दिवस 13 नवंबर को चुनाव संबंधी कार्यों में उपायोग होने वाले शासकीय वाहनों के नंबर एवं उनकी संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। श्री धनोपिया ने चुनाव आयोग से मांग करते हुये कहा कि कि प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों विजयपुर एवं बुधनी में उप चुनाव की आचार संहिता प्रभावशील है 13 नवम्बर को मतदान होना नियत है।

मतदान दिवस को चुनाव ड्यूटी पर व्यवस्था हेतु शासकीय वाहनों का उपयोग किया जाता है, जिसके लिए विधिवत रूप से वाहनों के नंबर एवं उनकी संख्या संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कि मतदान दिवस को अनावश्यक वाहनों का मतदान केन्द्रों के आसपास भ्रमण ना हो सके। पूर्व में सम्पन्न हुए चुनावों में यह देखने में आया है कि भाजपा द्वारा जिन वाहनों को उपयोग में लाया जाता है उसकी कहीं कोई चैकिंग नहीं होती है, यदि कोई चैकिंग होती भी है तो उसे शासकीय वाहन बताकर चुनाव ड्यूटी में पाबंद बताया दिया जाता है। ऐसे वाहनों से अवैध शराब एवं पैसा वितरण करने के साथ साथ मतदाताओं को अवैध रूप से मतदान केन्द्रों पर लाने एवं ले जाने का काम भाजपा द्वारा किया जाता है, जो कि सीधे सीधे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

श्री धनोपिया ने विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग में होने वाले सभी शासकीय वाहनों के नंबर एवं संख्या उपलब्ध कराये जाने और मतदान दिवस को बिना चुनाव ड्यूटी पर तैनात अवैध वाहनों को मतदान केन्द्रों के आसपास भ्रमण करने से प्रतिबंधित किया जाने की मांग चुनाव आयोग से करते हुये कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरीती जाये ताकि लोकतंत्र का सम्मान बना रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...