14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदेवउठनी एकादशी पर ₹1,750 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹2,700 की गिरावट,...

देवउठनी एकादशी पर ₹1,750 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹2,700 की गिरावट, जानिए नई कीमत

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,750 रुपये की गिरावट के साथ 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 2,700 रुपये की गिरावट के साथ 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,750 रुपये गिरकर 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को सोने की कीमत 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण कॉमेक्स पर कीमतें 2,600 डॉलर से नीचे बनी रहीं, जिससे सोने पर दबाव बना रहा। एमसीएक्स में सोना गिरकर 10 अक्टूबर के बाद पहली बार 75,000 रुपये से नीचे आ गया।’

कब तक रहेगी गिरावट
उन्होंने कहा, ‘मौजूदा गिरावट का रुझान बताता है कि आगे भी कमजोरी बनी रह सकती है, अगर कॉमेक्स सोना 2,600 डॉलर से नीचे रहता है और आगामी सत्रों में 2,500 डॉलर के स्तर को छूता है, तो कीमतें 72,000 रुपये तक गिर सकती हैं।’ विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19.90 डॉलर प्रति औंस या 0.76 प्रतिशत गिरकर 2,597.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से आर्थिक आशावाद को बढ़ावा मिलने के बीच मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिससे डॉलर में तेजी आई। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वायदा कीमत
इस बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 282 रुपये की गिरावट के साथ 75,069 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 282 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,069 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,582 लॉट का कारोबार हुआ। चांदी की कीमत 699 रुपये की गिरावट के साथ 88,483 रुपये प्रति किग्रा रह गई। चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 699 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88,483 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...