14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान को धमकी मामले में गीतकार सोहेल पाशा गिरफ्तार, पुलिस ने...

सलमान खान को धमकी मामले में गीतकार सोहेल पाशा गिरफ्तार, पुलिस ने कर्नाटक में दबोचा, मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

Published on

सलमान खान को धमकी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला असल में उनकी आने वाली एक फिल्म का गीतकार निकला। महाराष्ट्र की वर्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सोहेल पाशा है, जो सलमान की आने वाली फिल्म के एक गाने का गीतकार है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर 24 वर्षीय पाशा ने ही पब्लिसिटी के लिए धमकी भेजी थी। पाशा को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के रायचूर से गिरफ्तार किया और वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

7 नवंबर को धमकी भरा ये मैसेज
मालूम हो कि 7 नवंबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि अगर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान और सोहेल को मार दिया जाएगा। मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी।

मोबाइल नंबर का लगाया पता, ऐसे पुलिस ने दबोचा
मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया, जिससे मैसेज भेजा गया था। यह नंबर कर्नाटक के किसी वेंकटेश नारायणन का निकला। हालांकि, पुलिस को पता चला कि उसके पास बेसिक फोन था और वॉट्सऐप नहीं था। पुलिस को फोन पर एक मैसेज मिला, जिसमें 3 नवंबर को वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के लिए एक ओटीपी था। जब पुलिस ने उससे इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उस दिन वह किराने का सामान खरीदने के लिए कर्नाटक के रायचूर के बाजार में गया था।

वेकंटेश नाम के शख्स को फंसाकर लिया था फोन
वेंकटेश ने पूछताछ में बताया कि वहां एक शख्स उसे मिला और कहा कि फैमिली इमर्जेंसी के कारण उसे कॉल करने के लिए उसके फोन की जरूरत है क्योंकि उसका फोन काम नहीं कर रहा है। बाद में पुलिस ने उस शख्स की पहचान पाशा के रूप में की। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसके घर गई और गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर, पाशा ने उन्हें बताया कि वह पब्लिसिटी चाहता था और जिस तरह की तवज्जो सलमान खान को मिल रही थी, उसे देखते हुए उसे लगा कि अगर वह अपना नाम भी जोड़ेगा तो वह मशहूर हो जाएगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...