5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedपायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली को खुलेआम लताड़ा, कहा- ये कर्म है,...

पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली को खुलेआम लताड़ा, कहा- ये कर्म है, आपने इतनी बड़ी रकम सौतेली बेटी से क्यों मांगी?

Published on

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी सौतेली बेटी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर की चौंकाने वाले आरोप लगाए। अब पिछले दिनों रुपाली ने ईशा पर 50 करोड़ रुपये मानहानि का केस ठोका है। इन सबके बीच अब पायल रोहतगी ने एंट्री मारी है।

रुपाली गांगुली का ये पारिवारिक कलह इन दिनों सुर्खियों में है। रुपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ कुछ चौंकाने वाले दावे किए। ईशा ने कहा कि रुपाली उनके पिता अश्विन वर्मा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहीं और इसकी वजह से उनकी जिंदगी खराब हो गई। इतना ही नहीं ईशा ने रुपाली पर बॉडी शेमिंग करने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। इन सबके बीच रुपाली ने जहां चुप्पी साधे रखना उचित समझा वहीं ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा कर सबको हैरान कर दिया है। रुपाली के इस एक्शन के खिलाफ पायल रोहतगी ने नाराजगी जाहिर की है।

पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली पर साधा निशाना
पायल रोहतगी ने ईशा के खिलाफ यह कदम उठाने के लिए रुपाली गांगुली की खुलकर आलोचना की है। पायल रोहतगी ‘सीआईडी’ से लेकर ‘बिग बॉस’, ‘लॉक अप’, ‘फियर फैक्टर 2’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 1’ समेत कई अन्य शो में दिखी हैं। खैर, इस वक्त वो रुपाली के मामलों में बोलने को लेकर चर्चा में हैं।

पायल ने कहा- ये कर्म है
उन्होंने रुपाली के मानहानि मामले की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए एक नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से ही शादीशुदा आदमी अश्विन से शादी करके जो काम किया है, उसे ‘कर्म’ कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अन्य ऑप्शन भी हैं और वह मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम की मांग करने के बजाय अदालत में सबूत लेकर मामले को सुलझा सकती थीं। पायल ने रुपाली से आगे पूछा कि क्या वह कंगाल हो गई हैं? उन्होंने सवाल किया कि क्या वह इतने पैसे की कीमत समझती हैं क्या?

कहा- मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी?
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा है, ‘तुम्हारा सच जो भी हो रुपाली लेकिन आपने एक ऐसे इंसान से शादी की है जो उस समय शादीशुदा था जब आप उनसे मिली थी। इसे कर्म कहा जाता है जब और जो आपने उनकी पिछली वाइफ के साथ किया। पिछली वाइफ की बेटी के पास अपनी कहानी होगी। बाकी ये अदालत में पता चलेगा अपने सबूत के साथ। लेकिन आपने मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी? क्या आप कंगाल हो चुकी हैं? क्या आपको समझ आता है कि सीरियलों में काम करने के बाद 50 करोड़ कमाने का मतलब क्या है?’

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली को मिलती है भारी भरकम फीस
बताते चलें कि टीवी शो ‘अनुपमा’ ने रुपाली गांगुली को बहुत नाम और प्रसिद्धि दिलाई। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें फीस में भारी रकम मिलती है। शो में उनकी भूमिका के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...