10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और ना घुसपैठिये...', ऐसा क्यों बोले...

ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और ना घुसपैठिये…’, ऐसा क्यों बोले झारखंड कांग्रेस प्रभारी?

Published on

बोकारो,

झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. पहले चरण में कुल 43 सीटों पर वोटिंग हुई है. वहीं, 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. इसी बीच बोकारो जिला में कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बड़ा बयान दिया है. बेरमो विधानसभा के चंद्रपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल के एक सभा को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो वह हिंदू-मुस्लिम समेत सभी घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी.

बयान पर बीजेपी ने जताई आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी मीर के इस बयान के विरोध में उतर आई है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रभारी अब्दुल मीर के बयान पर आपत्ति जताई है. बयान को लेकर बीजेपी के झारखंड के प्रवक्ता प्रतुल शाह ने कहा कि उन्होंने घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर की सरकारी योजना का लाभ देने की बात कही थी.

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा यह देश विरोधी बयान है और सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टीकरण और ध्रुवीकरण के लिए दिया गया बयान है. प्रतुल ने चुनाव आयोग से मांग की कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के बाहर को लोगों को देने की घोषणा करने पर कांग्रेस के नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो.

वोट वैंक की राजनीति के लिए गिर है कांग्रेस: प्रतुल
प्रतुल ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस गिर गई है. किसी ने कभी नहीं सोचा था कि कांग्रेस वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की बयानबाजी करेगी. आपको बता दें कि झारखंड में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. पहले चरण में कुल 43 सीटों पर वोटिंग हुई है.

अनुराग ठाकुर ने भी किया बयान पर पटलवार
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने जो कहा है वो दरअसल राहुल गांधी की भाषा है. वो कह रहे है घुसपैठिय़ों को भी सिलेंडर देंगे. मलतब है कि पिछले 5 साल में इन लोगों ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया था. घुसपैठियों से जमीन लुटवाया है. लेकिन अब झारखंड की जनता कांग्रेस की जमीन उखाड़ देगी.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...