9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबक्सर में धर्म परिवर्तन! गंगा में सिंदूर धुलवाकर सिर पर बनाया क्रॉस...

बक्सर में धर्म परिवर्तन! गंगा में सिंदूर धुलवाकर सिर पर बनाया क्रॉस का निशान, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Published on

बक्सर,

बिहार के बक्सर जिले में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई है. लोगों का आरोप है कि जिले के सिमरी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में ईसाई समुदाय के लोग धार्मिक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय समुदाय में आक्रोश है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि इन मिशनरियों ने ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से गंगा घाट पर बुलाया था. इसका वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, जिले के सिमरी प्रखंड के नगपुरा गांव में धर्म परिवर्तन का यह मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां ईसाई संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को गंगा स्नान करवाया, इसके बाद उनके सिर पर क्रॉस का निशान बनाया.

आरोप यह भी है कि कुछ ग्रामीण महिलाओं का सिंदूर भी हटाकर उन्हें लॉकेट पहनाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, 60 से 70 ग्रामीणों को गंगा स्नान कराकर उनकी धार्मिक मान्यताओं को बदलने का प्रयास किया गया. हालांकि, ईसाई समुदाय के लोगों ने इस बात से इनकार किया है.

हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस से की मामले की शिकायत
इस मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने विरोध किया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. संगठनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द्र प्रभावित हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियां ग्रामीणों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रही हैं.

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस शिकायत दर्ज कर पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष कमलनयन पांडे ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मंत्री नीरज बबलू बोले- बक्सर की घटना चिंताजनक
ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मांतरण पर मंत्री नीरज बबलू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करने वालों का आरक्षण समाप्त किया जाए. आरक्षण का लाभ खत्म करके ही धर्मांतरण को रोका जा सकता है. बक्सर की घटना चिंताजनक है. इसकी जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. मंत्री नीरज बबलू ने इस मामले को मुख्यमंत्री के पास ले जाने और कार्रवाई की बात कही है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...