9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन नहीं, भारत से मदद.. श्रीलंका के राष्ट्रपति के इस कदम से...

चीन नहीं, भारत से मदद.. श्रीलंका के राष्ट्रपति के इस कदम से ड्रैगन को लगेगी मिर्ची

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को संसद में बहुमत मिला है। इससे उनके आर्थिक सुधारों और भारत के साथ मजबूत साझेदारी बनाने के एजेंडे को मजबूती मिली है। चुनाव नतीजों के बाद, दिसानायके ने भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा से मुलाकात की। उन्होंने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भारत से सहयोग मांगा। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के इस दांव से चीन को जरूर झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन की निगाहें लगातार श्रीलंका पर टिकी हैं। हालांकि श्रीलंका के नए राष्ट्रपति भारत के करीब आते देख रहे।

दिसानायके की पार्टी NPP को मिली जीत
श्रीलंका के संसदीय चुनाव में दिसानायके की पार्टी NPP ने 225 में से 159 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। दिसानायके की पार्टी को अब तक पड़े वोटों में से 62 फीसदी मत मिले हैं। वहीं विपक्षी नेता सजीत प्रेमदासा की पार्टी को महज 18 फीसदी वोट ही आए हैं। चुनाव नतीजों के बाद, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने एक्स पर पोस्ट में श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को उनकी पार्टी की संसदीय चुनाव में जीत की बधाई दी।

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारत से करीबी
कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत, श्रीलंका के जनादेश का स्वागत करता है। हमारे लोगों के लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिसानायके राष्ट्रपति बनने से पहले से ही भारत के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के बाद से इन संपर्कों में और तेजी आई है। भारतीय उच्चायुक्त नियमित रूप से दिसानायके और उनकी टीम से मिल रहे हैं।

इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए भारत से मांगा सपोर्ट
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भारत का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यटन से लेकर बैंकिंग क्षेत्र तक, भारत की मदद श्रीलंका के लिए बहुत मायने रखती है। 2022 से ही, भारत का वित्तीय सपोर्ट श्रीलंका के लिए संकटमोचक की तरह रहा है। यह पहली बार है जब 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद दिसानायके की पार्टी ने तमिल बहुल जाफना जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...