9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयसुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया से SC का सवाल- जस्टिस रंजीत सिंह...

सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया से SC का सवाल- जस्टिस रंजीत सिंह से जुड़ी टिप्पणी पर खेद जताने को तैयार हैं?

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल के पूर्व प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जस्टिस (रि.) रंजीत सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने SAD के पूर्व प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के पूर्व एमएलए बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछा है कि क्या वो जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए खेद व्यक्त करने के लिए तैयार हैं?

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस अरविंद कुमार की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने जस्टिस रंजीत सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि पक्षकार आपस में बातचीत कर मसले को सुलझाने की कोशिश करें.

‘क्या आप मामला खत्म करने को तैयार हैं?’
कोर्ट ने जस्टिस रंजीत कुमार के वकील से पूछा कि अगर मजीठिया और बादल दोनों खेद व्यक्त करते हैं तो क्या वो उसे स्वीकार कर मामला खत्म करने को तैयार हैं? जस्टिस रंजीत सिंह की अध्यक्षता वाले कमीशन ने पंजाब में जून 2015 और मार्च 2017 में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े कई मामलों की जांच की थी.

क्या है मामला?
आयोग ने फरीदकोट में हुई घटना के लिए डेरा सच्चा सौदा को जिम्मेदार ठहराने के साथ, बेअदबी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई के लिए सुखबीर सिंह बादल पर भी सवाल उठाए थे. सुखबीर सिंह बादल ने 2018 में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जस्टिस रंजीत सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े करते हुए उन पर दस्तावेजों की हेराफेरी का आरोप लगाया था.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...