16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोई पेड सेक्स का आरोपी तो कोई रेसलिंग से जुड़ा... ट्रंप कैबिनेट...

कोई पेड सेक्स का आरोपी तो कोई रेसलिंग से जुड़ा… ट्रंप कैबिनेट के इन चेहरों पर बवाल

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं. वह अगले साल 20 जनवरी को शपथ लेंगे. इससे पहले उन्होंने अपनी कैबिनेट का चुनाव किया. उन्होंने कई ऐसे लोगों का चुनाव किया जिनके नाम सुनकर लोगों ने नाक और भौं सिकोड़ लिए.

सबसे पहले बात करते हैं लिंडा मैकमोहन की. WWE के फाउंडर विंस मैकमोहन (Vince Mcmahon) की पत्नी लिंडा को ट्रंप ने देश की नई शिक्षा मंत्री चुना है. विंस दरअसल ट्रंप के करीबी दोस्त हैं. ट्रंप 2002 से 2010 के बीच कई मौकों पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्लेटफॉर्म पर नजर आ चुके हैं.

लिंडा दरअसल WWE की सह संस्थापक हैं. रेसलिंग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी लिंडा को शिक्षा मंत्री जैसे अहम पद पर नियुक्त करने के ट्रंप के फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

इस लिस्ट में दूसरा नाम नए अटॉर्नी जनरल बनने जा रहे मैट गैट्ज का है. अटॉर्नी जनरल जैसे अहम पद के लिए चुने गए मैट दरअसल ट्रंप के प्रति अपनी वफादारी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. कैलिफोर्निया पुलिस ने 2017 में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच की थी. मैट पर 17 साल की नाबालिग से यौन संबंध बनाने के भी आरोप हैं. उन पर पेड सेक्स के आरोप लगे हैं.

सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोपों वाले शख्स को देश के अटॉर्नी जनरल पद के लिए चुने जाने पर विवाद हो रहा है. उनके खिलाफ लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर हाउस एथिक्स कमेटी ने जांच की थी.

एक और नाम पीट हेगसेथ का है, जो लगातार चर्चा में बना हुआ है. ट्रंप ने उनको नई सराकर में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी है. वह फॉक्स न्यूज के एंकर रहे हैं. रक्षा मंत्री जैसे अहम पद पर उनकी अनुभवहीनता और अयोग्यता को लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा है.

पीट का रक्षा मंत्री चुना जाना इसलिए भी लोगों को रास नहीं आ रहा क्योंकि उन्हें चुनने के लिए ट्रंप ने ऐसे अनुभवी और योग्य लोगों को नजरअंदाज किया है, जो वैश्विक संकट की इस घड़ी में काफी मददगार साबित हो सकते थे.

तो ऐसे में सवाल है कि फिर ट्रंप ने पीट का रक्षा मंत्री के तौर पर चुनाव क्यों किया? दरअसल पीट ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट की नीति के प्रबल समर्थक रहे हैं. उन्हें ट्रंप का करीबी भी माना जाता है. ऐसा कहा जा रहा है कि अवैध प्रवासियों के निर्वासन जैसी ट्रंप की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वह एकदम सही शख्स हैं.

अब चूंकि 20 जनवरी को ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. तो सबसे पहले वे अपनी ड्रीम योजना अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित करेंगे. पीट इस योजना के पक्षधर हैं. इसके लिए सबसे पहले पेंटागन में बड़े पैमाने पर लोगों को बर्खास्त किया जाएगा.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के भतीजे रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर देश के अगले स्वास्थ्य मंत्री होंगे. एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट कैनेडी जूनियर को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का प्रमुख बनाया है. कैनेडी को दुनियाभर में वैक्सीन का कट्टर विरोधी माना जाता है.

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर रॉबर्ट कैनेडी की नियुक्ति के ऐलान के तुरंत बाद से ही इस फैसले पर उंगली उठाई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप ने ऐसे शख्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके विचारों को पब्लिक हेल्थ के लिहाज से खतरनाक माना जाता है. वह एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अब उस शख्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके विचारों को पब्लिक हेल्थ के लिहाज से खतरनाक माना जाता है. जिस शख्स को अमेरिका में एंटी वैक्सीन कार्यकर्ता माना जाता है.

Latest articles

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ आर-पार की जंग: कांग्रेस के आंदोलन को मिला भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का साथ

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित आर्य समाज मंदिर के पास...

सांसद आलोक शर्मा की पहल: सीहोर में होगा इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव

सीहोर। स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।...

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...