12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिनेता बन गए अवध ओझा, केजरीवाल-सिसोदिया की मौजूदगी में AAP की ज्वॉइन,...

नेता बन गए अवध ओझा, केजरीवाल-सिसोदिया की मौजूदगी में AAP की ज्वॉइन, बोले- शिक्षा क्रांति से प्रभावित हुआ

Published on

नई दिल्ली,

शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. वह पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए. ओझा इससे पहले केजरीवाल और पार्टी नेता सिसोदिया के साथ ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह आधिकारिक तौर से पार्टी से जुड़े.

अवध ओझा को पार्टी में शामिल करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं. हमारे प्रयासों को और आगे बढ़ाने के लिए AAP परिवार में उनका स्वागत है.

अवध ओझा ने पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि मेरा पार्टी से जुड़ने का मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में आकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करने का मौका दिया है. मैं कहना चाहता हूं कि ये मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत है. मेरा मुख्य फोकस शिक्षा क्षेत्र के विकास पर होगा.

उत्तर प्रदेश के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले अवध ओझा UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. वह यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से लोकप्रिय हैं. उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है. उनकी शुरुआती शिक्षा गोंडा में ही हुई. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से किया.

दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी-कांग्रेस, सभी दलों के नेताओं ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. इससे साफ हो गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है.आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने आजतक को बताया कि AAP विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी.

इससे पहले शनिवार को ही दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी करने का ऐलान किया था. 70 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर आम आदमी पार्टी में मंथन जारी है. इससे पहले पार्टी अपने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है.

इस लिस्ट में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं. बता दें कि दूसरी पार्टियों से AAP में शामिल हुए जिन 6 नेताओं को टिकट मिला है, उन्हें खुद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया था. इनमें 2 ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो BJP से विधायक रह चुके हैं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन की पहल शुरू हुई थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर INDIA ब्लॉक का गठबंधन जारी रहेगा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव बिना गठबंधन के लड़ा जाएगा.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...