12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल326 इंटरनेशनल मैच, 9154 रन और 182 विकेट... महान खिलाड़ी ने छोड़ा...

326 इंटरनेशनल मैच, 9154 रन और 182 विकेट… महान खिलाड़ी ने छोड़ा साउथ अफ्रीकी टीम का साथ

Published on

जोहानिसबर्ग

जेपी डुमिनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। डुमिनी ने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच का पद संभाला था। सीएसए ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति के बाद तुरंत प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने क्या कहा?
सीएसए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज जेपी डुमिनी मार्च 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से सीमित ओवरों की टीम के कोचिंग स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे हैं। उनके स्थान पर सीमित ओवरों की टीम के लिए जल्द ही बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति की जाएगी।’

डुमिनी का लंबा चौड़ा करियर
बाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने की क्षमता रखने वाले डुमिनी ने 2004 से 2019 के बीच 15 साल के करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 46 टेस्ट, 199 वनडे और 81 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट मैच में डुमिनी के नाम 2103 रन और 42 विकेट हैं। 5117 वनडे रन बनाने वाले प्लेयर ने 69 विकेट भी झटके हैं। टी-20 में डुमिनी के नाम साउथ अफ्रीका के लिए 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

IPL में किन टीम से खेले डुमिनी
आईपीएल जेपी डुमिनी डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडिंसस और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। दुनिया की सबसे महंगी टी-20 लीग में 2009 से 2018 तक 83 मैच में 2029 रन बनाने के साथ 14 अर्धशतक लगाए।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...