12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलजय शाह तो ICC के चेयरमैन बन गए, लेकिन ACC का क्या...

जय शाह तो ICC के चेयरमैन बन गए, लेकिन ACC का क्या हुआ, कौन हैं एशियन क्रिकेट काउंसिल का नया अध्यक्ष?

Published on

दुबई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव रहे जय शाह अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बन चुके हैं। यानी अब दुनिया की सर्वोच्च संस्था आईसीसी उनके इशारों पर नाचेगी। इस पोजिशन तक पहुंचने वाले वह पांचवें भारतीय हैं। इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के बाद अब जय शाह को अपने पिछले सारे रोल छोड़ने पड़ रहे हैं, जिसमें एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC की कुर्सी भी शामिल हैं।

ACC का नया चीफ कौन हैं?
एशियन महाद्वीप में क्रिकेट खेलने वाले देशों ने अपनी एक अलग संस्था बना रखी है, जिसका मकसद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान समेत 25 अन्य देशों की क्रिकेट को बढ़ावा देना है। 1983 में एशियन क्रिकेट काउंसिल की स्थापना हुई थी। पिछले तीन साल से ACC की कमान जय शाह संभाल रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने ये पद खाली कर दिया था। अब उनकी जगह श्रीलंका के शम्मी सिल्वा ने ली ली है।

कौन हैं शम्मी सिल्वा?
मौजूदा दौर में शम्मी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट काउंसिल के नए अध्यक्ष हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल में ये शम्मी सिल्वा की पहली भूमिका नहीं होगी। वह पहले इस संस्था की वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। सिल्वा ने यहां जारी बयान में कहा, ‘एशियाई क्रिकेट परिषद का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान है। क्रिकेट एशिया की धड़कन है और मैं खेल को ऊपर उठाने, उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने और हम सभी को एकजुट बनाए रखने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

एशियन गेम्स में भारत ने जीता था गोल्ड
चीन के हांगझाऊ शहर में खेले गए एशियन गेम्स 2023 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की पारी के दौरान बारिश शुरू होने लगी, जिसके बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। बाद में ज्यादा वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर दिया गया था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...