12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलबुमराह है तो मुमकिन है... जसप्रीत ने निकाली 'कंगारुओं' की हेकड़ी, मैकस्वीनी-स्मिथ...

बुमराह है तो मुमकिन है… जसप्रीत ने निकाली ‘कंगारुओं’ की हेकड़ी, मैकस्वीनी-स्मिथ के साथ खेल कर दिया

Published on

एडिलेड:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैट खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन शुरू हो गया है और भारतीय टीम ने खेल में कमाल की वापसी की है। टीम इंडिया का कमबैक किसी और ने नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कराया। उन्होंने आते ही कंगारू बल्लेबाजों की दूसरे दिन हवा निकाल दी। जस्सी ने एक नहीं बल्कि 2-2 विकेट लिए। यहां तक इस पारी में अब तक के ऑस्ट्रेलिया के तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने ही लिए हैं।

दूसरे दिन बुमराह ने मैक्सवीनी और स्मिथ को किया आउट
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 86 रन के साथ खेल की शुरुआत की। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही स्पेल में कंगारुओं की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पहले सेट बल्लेबाज नेथन मैक्सवीनी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कीपर कैच आउट कराया। फिर इसी तरह से उन्होंने स्टीव स्मिथ को आउट किया। मैक्सवीनी 39 तो स्मिथ सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 1267 रन बना लिए हैं और वह अभी 53 रन से पीछे हैं।

पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी रही थी फ्लॉप
पहले दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला इतना असरदार साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम नहज 180 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मिडल ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। टॉप ऑर्डर में भी सिर्फ केएल राहुल और शुभमन गिल थोड़े अच्छे टच में दिखे।

इसके अलावा लोवर मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से फिर सबको इम्प्रेस किया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी में अच्छा दमखम दिखाया था। उस्मान ख्वाजा के जल्दी आउट होने के बाद नेथन मैक्सवीनी और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...