27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल से सीधी टक्कर, बीजेपी ने लॉन्च कर दिया दिल्ली चुनाव का...

केजरीवाल से सीधी टक्कर, बीजेपी ने लॉन्च कर दिया दिल्ली चुनाव का पोस्टर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सभी दल ग्राउंड पर एक्टिव हैं। बीजेपी की कोशिश दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने पर है। यही वजह है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए नारा गढ़ा है- ‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।’ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का दावा है कि ये नारा दिल्ली की जनता की भावनाओं से जुड़ा है।

बीजेपी के पोस्टर पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये दिल्ली की जनता का नारा है। जब हम घोषणापत्र तैयार कर रहे थे और दिल्ली की जनता से मिल रहे थे जिसमें व्यापारी वर्ग, आरडब्लूए के लोग थे। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों से हम लोगों ने बात की। इस दौरान सबकी एक ही राय थी कि वे अरविंद केजरीवाल से मुक्ति चाहते हैं। वे अब उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकते और बदलाव चाहते हैं। इसी भावना से बदलाव की मांग उठी है कि हम अब केजरीवाल को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम बदलाव लाएंगे और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

‘दिल्ली के लोग केजरीवाल से मुक्ति चाहते हैं’
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीजेपी सेवा के कार्य कर रही है। दिल्ली में हमारे सात सांसद लगातार काम कर रहे हैं। अब दिल्ली के लोग भी इस बात को समझते हैं कि राजधानी का विकास डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो दिल्ली जो बदहाली स्थिति में वह खत्म होगी। दिल्ली में खुशहाली का माहौल बने। इसके लिए हम सभी लोग कार्य करेंगे।

‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’
इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली वासियों का एक संकल्प: ‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।’ मैंने अपने सभी दिल्ली के ऑटो चालक भाई-बहनों से वादा किया कि आपकी सभी मांगों को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। मैंने अपने दिल्ली के ऑटो चालकों से आग्रह किया कि ‘स्वच्छ दिल्ली अभियान’ में योगदान दें, आप सभी एक थैला अपनी गाड़ी में रखें और यात्रियों से उसका उपयोग करने का अनुरोध करें, इससे हम सब मिलकर अपनी दिल्ली को स्वच्छ रख पाएंगे।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...