27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिममता के I.N.D.I.A ड्रीम को सपा का सपोर्ट, लेकिन बिदक गई कांग्रेस,...

ममता के I.N.D.I.A ड्रीम को सपा का सपोर्ट, लेकिन बिदक गई कांग्रेस, RJD बोली- गठबंधन के असली शिल्पकार लालू

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभालने की बात क्या कही कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. अब कांग्रेस, आरजेडी, सपा और शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने ममता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया जिससे अब विपक्षी INDIA ब्लॉक में हलचल तेज हो गई है. दरअसल ममता बनर्जी ने हालिया चुनावों और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की और कहा कि वह इसकी कमान संभालने को तैयार है.

कांग्रेस और लेफ्ट का बयान
ममता के इस बयान पर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है और किसी ने आलोचना ने किसी ने सधा हुआ बयान दिया है. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, ‘ममता बनर्जी को ऐसा लगता है पर हमें ऐसा नहीं लगता.चर्चा करेंगे. उनके कहने से उनकी पार्टी चलती है. हम तो कांग्रेस के कहने से चलते हैं.’

TMC के बाद LEFT ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. लेफ्ट नेता डी राज्या ने कहा, ‘कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है.. हालात INDIA ब्लॉक की मीटिंग की मांग करते हैं.. कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में गठबंधन सहयोगियों को समायोजित नहीं किया.. अगर कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक सहयोगियों की बात सुनी होती तो लोकसभा और हरियाणा-महाराष्ट्र में नतीजे अलग होते.’

सपा ने किया समर्थन
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘हमें ममता बनर्जी की राय पता है. हम चाहते है. कि ममता हमारे साथ रहें. हम सभी एक साथ हैं. अगर कोई मतभेद भी हैं तो वो छोटे मोटे हैं. हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से बात करेंगे.’

सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा, ‘अगर ममता जी ने कोई इच्छा जाहिर की है तो INDIA ब्लॉक के जो नेता हैं वह उसपर विचार करके उनका सहयोग लें .. इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा .. BJP को बंगाल में रोकने का काम किया था ममता ने. ममता बनर्जी के प्रति हमारी सहानुभूति सकारात्मकता है. ममता से दिल का रिश्ता पहले से है .. ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के प्रति हमारा 100% समर्थन सहयोग है. जहां-जहां सरकार नहीं बन पाई चाहे हरियाणा हो महाराष्ट्र हो वहां पर मुख्य रूप से बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस पार्टी थी. अगर अपेक्षित सफलता नहीं मिली है और जिस तरह के रुझान परिणाम आशा थी उस तरह के परिणाम नहीं आए हैं तो यह जिम्मेदारी भी उन्हीं की है.’

लालू यादव विपक्षी गठबंधन के आर्किटेक्ट- आरजेडी
ममता बनर्जी के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के असली आर्किटेक्ट लालू प्रसाद यादव हैं. उनकी पहल पर ही पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई थी. इस बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी. सभी अपने-अपने राज्यों में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं. अभी झारखंड में हमें सफलता मिली है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी मजबूती से लड़ाई लड़ती हैं. अब 2025 में बिहार की बारी है. बीजेपी के खिलाफ हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है.’

ममता बनर्जी के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘यह INDI गठबंधन का यह अंदरूनी मामला है. लेकिन ममता दीदी का बयान यह स्पष्ट करता है कि भ्रष्टाचार की बुनियाद पर जेल से रहकर सरकार चलाने वाले घटक दलों के बीच असहमति है. INDI गठबंधन के अंदर तालमेल नहीं होने का गुनहगार कौन है वो जानें. लेकिन एनडीए गठबंधन तो जनता की सेवा में जुटा हुआ है.’

वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘इंडी एलायंस में खानदान अनेक औऱ ख्वाहिश एक है .. हर इंसान की अपनी ख्वाहिश है .. गठबंधन के ही मुखिय़ा बनना चाहते है क्योंकि उनको पता है कि सरकार में तो कभी आने वाले है नहीं हैं’

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...