12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलछक्का खाने के बाद उखाड़े स्टंप, फिर आंखों में आंखें डालकर गुर्राए...

छक्का खाने के बाद उखाड़े स्टंप, फिर आंखों में आंखें डालकर गुर्राए सिराज, देखने लायक था हेड का चेहरा

Published on

एडिलेड:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि मैदान पर प्लेयर्स के बीच अलग ही लेवल पर आक्रामकता देखने को मिलेगी। ऐसा हो भी रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड के बीच आंखों ही आंखों में गुर्राना देखने को मिला। शतकवीर ट्रैविस हेड ने पहले छक्का मारा, फिर अगली ही गेंद पर सिराज ने बोल्ड करने के बाद आक्रामक सेंड ऑफ दिया।

दरअसल, 82वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को ट्रैविस हेड ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर करारा चौका मारा। अगली गेंद पर रन नहीं बना, लेकिन तीसरी गेंद को हेड ने फ्लिक करते हुए डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का जड़ दिया। तेज गेंदबाज को इतने रन पड़ने का मतलब है कि उसका ईगो हर्ट करना। ओवर की चौथी गेंद सिराज ने जड़ में डाली और यॉर्कर पर पूरी तरह से ट्रैविस हेड हैरान रह गए।

वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही गेंद स्टंप्स ले उड़ी। इसके बाद तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस का तेवर देखते बन रहा था। दूसरी ओर, बोल्ड करके बदला लेने के बाद साउथ स्टार सिराज फॉर्म में आ गए। उन्होंने आंखों ही आंखों में इशारा किया और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। दूसरी ओर, अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हेड भी कहां कम थे। उन्होंने भी कुछ शब्द बोले और पवेलियन की ओर चल पड़े।

इस तरह से वनडे अंदाज में खेली गई ट्रैविस हेड की पारी खत्म हुई। वह 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्के के दम पर 140 रन बनाकर आउट हुए। यह उनकी बैटिंग ही थी, जिसने बड़ा अंतर बना दिया है। भारतीय टीम को इस पारी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बता दें कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भी हेड ने भारत को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

 

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...