12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपहले जख्म दिया फिर नमक छिड़का, स्टार्क के बाद यशस्वी जायसवाल को...

पहले जख्म दिया फिर नमक छिड़का, स्टार्क के बाद यशस्वी जायसवाल को स्कॉट बोलैंड ने फंसाया

Published on

एडिलेड

पिंक बॉल टेस्ट मैच की पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी स्कॉट बोलैंड का कहर जारी है। डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्कॉट बोलैंड को नौवें ओवर में पहली बार अटैक में लगाया गया और उन्होंने आते ही यशस्वी जायसवाल का बड़ा विकेट झटक लिया। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में सेंचुरी बनाने वाले यशस्वी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक शानदार बॉल ने उनका काम तमाम कर दिया।

दोनों पारी में फ्लॉप हुए यशस्वी
मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को LBW आउट कर करारा झटका दिया था। भारतीय टीम अंत तक इस झटके से उबर नहीं पाई। पहली पारी में गोल्डन डक होने के बाद उम्मीद थी कि बाएं हाथ का बल्लेबाज दूसरी पारी में रन बनाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका। यशस्वी 30 गेंद में 24 रन बनाकर अच्छे लग रहे थे, लेकिन स्कॉट बोलैंड ने आते ही पहली बॉल मिडिल स्टंप पर फेंकी, जो एंगल लेकर बाहर की तरफ जा रही थी। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे मुस्तैद एलेक्स कैरी ने कोई गलती नहीं की।

ट्रेविस हेड ने ठोका शतक
आज मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह (61 रन पर चार विकेट) के खिलाफ शानदार चौके से खाता खोलने वाले हेड ने 111 गेंद में टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। उन्हें 76 रन के स्कोर पर अश्विन की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने कैच टपकाकर जीवनदान दिया था। आउट होने से पहले हेड ने 141 गेंद में 140 रन बनाए। सिराज ने ही यॉर्कर पर उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। हेड ने अपनी पारी में 17 चौके और चार छक्के जड़े।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन
ट्रेविस हेड के शतक के अलावा मार्नस लाबुशेन की 64 रन की पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रन की अहम लीड ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस सत्र में कुछ हैरान करने वाले फैसले भी लिये। उन्होंने दूसरे सत्र की शुरुआत में गेंद तेज गेंदबाज की जगह अश्विन को थमा दी। मैच के शुरुआती दिन ऑस्ट्रेलिया के दबदबे के बाद भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत आक्रामक गेंदबाजी से की। मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने जहां ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया था वही दूसरे दिन उन्होंने स्टंप को निशाना बनाया। टीम को इस योजना का फायदा भी मिला।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...