29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिब्रिक्स मुद्रा का कोई प्रस्ताव नहीं... ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद...

ब्रिक्स मुद्रा का कोई प्रस्ताव नहीं… ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Published on

नई दिल्ली

कतर में दोहा फोरम में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी डॉलर को टक्कर देने के लिए कोई नई मुद्रा शुरू करने का फैसला नहीं हुआ है। यह बयान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के एक हफ्ते बाद आया है। ट्रंप ने BRICS देशों, जिनमें भारत, रूस और चीन जैसे बड़े देश शामिल हैं, से मांग की थी कि वे डॉलर की जगह लेने वाली कोई नई मुद्रा न बनाएं और न ही किसी दूसरी मुद्रा का समर्थन करें।

ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को दी ये धमकी
ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ब्रिक्स देश ‘डी-डॉलराइजेशन’ की नीति अपनाते हैं, यानी अमेरिकी डॉलर से दूर जाते हैं, तो वह 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। जयशंकर ने कतर में कहा कि भारत का अमेरिका के साथ अच्छा और मजबूत रिश्ता है। उन्होंने पहले ट्रंप प्रशासन के साथ कुछ व्यापारिक मुद्दों को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि ट्रंप के कार्यकाल में ही क्वाड को फिर से शुरू किया गया था।

जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया
ट्रंप की हालिया चेतावनी का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘मुझे ठीक से पता नहीं है कि इसके (ट्रंप की टिप्पणी) पीछे क्या कारण था, लेकिन हमने हमेशा कहा है कि भारत कभी भी ‘डी-डॉलराइजेशन’ (देशों द्वारा अमेरिकी डॉलर पर आरक्षित मुद्रा, विनिमय माध्यम के तौर पर निर्भरता कम करने) के पक्ष में नहीं रहा है। अभी, ब्रिक्स मुद्रा का कोई प्रस्ताव नहीं है।’ जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों में योगदान दिया है।

रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान के अमेरिका विरोधी, पश्चिम विरोधी एक धुरी बनाने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘हर देश के अपने हित होते हैं। वे कुछ पर सहमत होते हैं, कुछ पर असहमत होते हैं। कभी-कभी एक ही देश अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग संयोजनों में काम करते हैं।’

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...