17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी क्यों पहुंचे हैं राजस्थान, कांग्रेस के किस 'सीक्रेट प्रोग्राम' में...

राहुल गांधी क्यों पहुंचे हैं राजस्थान, कांग्रेस के किस ‘सीक्रेट प्रोग्राम’ में लेंगे हिस्सा? अशोक गहलोत ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे हैं। वह पार्टी के सीक्रेट प्रोग्राम ‘नेतृत्व संगम ट्रेनिंग कैम्प’ में शामिल होंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कांग्रेस का यह कार्यक्रम आज जयपुर के खेड़ापति बालाजी आश्रम में आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नई पीढ़ी को गांधी, स्वतंत्रता आंदोलन और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं।

क्यों आयोजित करती है कांग्रेस यह कैंप?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “इन शिविरों का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से राजनीति करने के लिए तैयार करना है। वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न राज्यों में भी शिविर आयोजित किए जाते हैं। नई पीढ़ी को गांधी या स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में जानकारी देना और उन्हें प्रशिक्षित करना। जैसा कि राहुल गांधी कहते हैं, राजनीति में हमारी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक है। इसलिए उसी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी हमारी पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों, कार्यक्रमों को जानकर राजनीति कर सके।”

गहलोत ने कहा कि जयपुर में पार्टी का नेत्रत्व संगम नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर एक क्रांतिकारी आयोजन है और देश में इसकी बहुत जरूरत है। पूर्व सीएम ने आगे कहा,” मैं इसे क्रांतिकारी कार्यक्रम मानता हूं। दुर्भाग्य से लोकतांत्रिक मूल्य खत्म हो रहे हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह का माहौल बन गया है, उससे लोग डरे हुए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि देश में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत जरूरत है।” नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शाम तक जयपुर में रहेंगे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...